{"_id":"6cf45f9a6edf54d78e1e109b266f7701","slug":"two-teacher-suspended-recommended-a-salary-cut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षक निलंबित, एक का वेतन काटने की संस्तुति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षक निलंबित, एक का वेतन काटने की संस्तुति
बांकेगंज
Updated Wed, 01 Apr 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीईओ विनोद गौतम ने ब्लाक क्षेत्र के आधा दर्जन से भी अधिक स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंगहा एवं वनबुधेली के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिली खामियों को लेकर उन्होंने शिक्षक अनवर अली, ओप्रकाश शाक्य के निलंबन और कलामुद्दीन के अनुपस्थित मिलने पर दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीएसए को भेजी।
बीईओ ने ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक सिंगहा, अयोध्यापुर, वनबुधेली, बुधेली नानकार, अंबरपुर, मौठीखेड़ा आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान वनबुधेली और सिंगहा में उपस्थित, एमडीएम पंजिका के निरीक्षण में काफी खामियां मिली। इसमें बच्चों की पंजीकृत संख्या के सापेक्ष में उपस्थित कम और एमडीएम गुणवत्ता मानक के विपरीत पाई गई। वनबुधेली में छह और सिंगहा में 15 विद्यार्थी मौजूद मिले। विद्यालय परिसर और किचेन में पसरी गंदगी को लेकर उन्होंने नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण में मिली खामियों को लेकर की गई कार्रवाई में शिक्षक अनवर अली, ओमप्रकाश शाक्य के निलंबन और कलामुद्दीन के दो दिन का वेतन काटने की संस्तुति बीएसए को भेज दी गई है।