{"_id":"681658e9f629d534290b1e4b","slug":"two-smugglers-arrested-with-readymade-clothes-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-144975-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेडीमेड कपड़ों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेडीमेड कपड़ों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
गौरीफंटा के सरियापारा में बरामद किया गया माल व पकड़े गए कैरियर। संवाद
गौरीफंटा। सशस्त्र सीमा बल ने शुक्रवार रात नौ बजे मोहाना नदी घाट के पास से भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़ों को बरामद कर दो तस्कर को हिरासत में लिया है। तस्करों समेत बरामद सामान को पलिया कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया है।
39वीं वाहिनी ए कंपनी के सहायक कमांडेंट समीर सेन ने बताया कि शुक्रवार रात नौ बजे एसएसबी के सिपाही मोहाना नदी घाट सरियापारा के पिलर संख्या 745/3 के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान घाट के किनारे सामान से भरी बड़ी-बड़ी बोरियां बरामद की गईं। इसके साथ दो तस्करों को भी हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम फूलचंद्र राणा व राजकुमार राणा बताया।
उन्होंने बताया कि वे सामान को नेपाल लेकर जा रहे थे। बोरियां खोलने पर उसमें अंडरवियर के 349, टी-शर्ट के 213 व शर्ट के 375 डिब्बे समेत 1200 रेनकोट, 6,375 जोड़ी मोजे, 2800 जोड़ी आर्म स्लीव्स, नौ पीस कुर्ता-पैजामा, 70 पीस वेस्ट, पेंट-शर्त के कपड़ों की थान आदि सामान मिला। इसका सीजर बनाकर पलिया कस्टम को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया गया।