{"_id":"6a7b5e6aec9f4925790dbae6","slug":"two-sisters-attacked-in-a-family-dispute-one-in-critical-condition-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-182231-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पारिवारिक विवाद में दो बहनों पर हमला, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पारिवारिक विवाद में दो बहनों पर हमला, एक की हालत गंभीर
Tue, 11 Aug 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के रंगीलानगर में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान कपड़े लेने गईं दो बहनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। दोनों घायल हो गईं, जिनमें फिजा की हालत गंभीर बताई जा रही है। दूसरे पक्ष के वारिस, आरिफ समेत कई लोगों को भी चोटें आईं। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
रंगीलानगर निवासी नाजिर ने तहरीर में बताया कि नौ अगस्त को उसकी बहन साजमी को वारिस, नईम और सहीम ने पारिवारिक विवाद में मारपीट की थी। इसके बाद साजमी मायके चली आई। आरोप है कि सोमवार को साजमी और फिजा कपड़े लेने विपक्षी के यहां गईं तो उनसे मारपीट की गई। नईम ने धारदार हथियार से दोनों के सिर पर वार कर दिया, जिससे वे घायल हो गईं। फिजा की हालत गंभीर है।
वहीं, सायरा बानो ने तहरीर में बताया कि उसकी देवरानी साजमी से कहासुनी के बाद वह अपने मायके चली गई थी। आरोप है कि कुछ देर बाद साजमी अपने पिता और भाइयों समेत कई लोगों के साथ वापस आई। साजमी, मुस्ताक खां, फिरोज खां, नाजिर, तौहीद और शकील उर्फ लल्लू समेत कई लोग लाठी-डंडे और बांका लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर सायरा के साथ थप्पड़, लात-घूंसों से मारपीट की गई। चीख-पुकार सुनकर वारिस खां, शोहराब खां, आरिफ और मोहम्मद सारिफ समेत अन्य लोग बचाने पहुंचे तो उन पर भी लाठी-डंडों और ईंट के टुकड़ों से हमला किया गया। मारपीट में वारिस, आरिफ समेत कई लोगों को चोटें आईं।
विज्ञापन
सीओ सदर विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस गई थी। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद