{"_id":"66695a42101fdfff8206633f","slug":"two-ration-dealers-sold-375-quintals-of-ration-in-the-market-in-lakhimpur-kheri-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाला: लखीमपुर में दो कोटेदारों ने बाजार में बेच दिया 375 क्विंटल राशन, मुकदमा दर्ज..., दुकानें निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाला: लखीमपुर में दो कोटेदारों ने बाजार में बेच दिया 375 क्विंटल राशन, मुकदमा दर्ज..., दुकानें निलंबित
Wed, 12 Jun 2024 01:50 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Jun 2024 01:50 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र के दो कोटेदारों ने सरकारी राशन को बाजार में बेच दिया। कार्ड धारकों को यह कहकर लौटा दिया कि फिंगर नहीं लग रहा है। जब कई दिनों तक राशन नहीं मिली तो कार्ड धारकों ने शिकायत की। जांच में घोटाले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील में राशन का बड़ा घोटाला सामने आया है। जटपुरवा और जुगुनूपुर के कोटेदारों ने गरीबों के लिए राशन को बाजार में बेचकर 375 क्विंटल राशन का घोटाला किया है। शिकायत पर एसडीएम ने दोनों कोटे की दुकानें निलंबित कर कोटेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
जटपुरवा ग्राम पंचायत के कोटेदार प्रेम कुमार ने गरीबों का 80 क्विंटल और जुगुनूपुर के कोटेदार राजेश कुमार ने 297 क्विंटल राशन की कालाबाजारी की है। राशनकार्ड धारक अपना राशन लेने पहुंचे तो दोनों कोटेदार मशीन में फिंगर न लगने की बात कहकर कार्ड धारकों को लौटा दिया। कई दिन राशन न मिलने पर कार्डधारकों को संदेह हुआ तो एसडीएम धौरहरा राजेश कुमार से शिकायत की। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक ललित पाठक को जांच सौंपी।
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक जांच करने पहुंचे तो दोनों कोटेदारों के गोदाम खाली मिले। पूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। जिस पर एसडीएम राजेश कुमार ने दोनों आरोपी कोटेदारों की राशन की दुकान निलंबित कर दी और जिलाधिकारी के आदेश पर कोटेदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई। दोनों के विरुद्ध 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन