फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people injured as car collides with stones of incomplete overbridge in fog

Lakhimpur Kheri News: कोहरे में अधूरे ओवरब्रिज के पत्थरों से टकराई कार, दो लोग घायल

Sun, 18 Jan 2026 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 18 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Two people injured as car collides with stones of incomplete overbridge in fog
फरधान। कोहरे के कारण रविवार सुबह एनएच-730 पर अधूरे रेलवे ओवरब्रिज से गुजरती एक कार पत्थरों से टकरा गई। कार में सवार दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे में पांच वर्ष से बन रहा ओवरब्रिज अभी तक चालू नहीं किया गया है। अब ऊपर चढ़ने से रोकने के लिए लगाए गए पत्थर राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार सुबह भीषण कोहरे के कारण एनएच 730 पर अधूरे रेलवे ओवरब्रिज से गुजर रही एक कार पत्थरों से जा टकराई। हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ, जब घने कोहरे ने विजिबिलिटी को शून्य कर दिया था।
विज्ञापन

वाहन में सवार दो लोगों को चोटें आईं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार गोला के बताए जा रहे है। यहां सुबह से दोपहर तक चार कारें अस्थायी पत्थर से टकराईं। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि अधूरे ओवरब्रिज पर तत्काल चेतावनी बोर्ड, रिफ्लेक्टर और बैरिकेडिंग लगाई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed