फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two people from Gujarat cheated of Rs 15 lakh in the name of gold brick

Lakhimpur Kheri News: सोने की ईंट के नाम पर गुजरात के दो लोगों से 15 लाख की ठगी

Thu, 13 Jun 2024 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Two people from Gujarat cheated of Rs 15 lakh in the name of gold brick
निघासन। एक सप्ताह पहले गुजरात के दो लोगों से सोने की ईंट के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस की मिलीभगत की चर्चा फैलने पर सीओ ने अपने स्तर से जांच शुरू कराई। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। चौकी इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद निवासी हनीफ अपने अन्य दो साथियों के साथ 15 दिन पहले ढखेरवा आए थे। लखीमपुर के ढखेरवा रोड पर सोने की नकली ईंट ठगों ने दिखायी थी। बताया जा रहा है कि ईंट का सौदा करीब 40 लाख रुपये में तय हुआ था। इसके बाद हनीफ एक लाख रुपये का बयाना देने के बाद अहमदाबाद लौट गए थे। पांच दिन बाद ईंट खरीदने और उसको परखने के लिए हनीफ पांच लोगों के साथ दोबारा ढखेरवा आए थे।
विज्ञापन

सेमरापुरवा के एक व्यक्ति ने ईंट दिखाने से पहले 15 लाख रुपये ले लिया। उसके बाद ईंट दिखाई। ईंट हाथ में लेने के बाद देखा तो वह गड़बड़ लगी। इसी बीच ठग मौका पाकर पैसा और ईंट लेकर भाग गए। ठगी का शिकार हुए लोग जब ढखेरवा चौकी पहुंचे तो पुलिस ने उन लोगों को भगा दिया था। सीओ प्रवीण कुमार को जानकारी होने पर उन्होंने तीन ठगों को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने में बैठाया है। सेमरापुरवा के एक ठग ने सात लाख रुपये चौकी इंचार्ज को देने की बात कही है। हालांकि अभी तक इसके प्रमाण नहीं मिले हैं। सीओ अपने स्तर से मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




2018 में भी ठगी के मामले में चौकी इंचार्ज हो चुके हैं निलंबित

साल 2015 में नागमणि के नाम पर मुंबई के लोगों से 11 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस ठगी में तत्कालीन चौकी इंचार्ज पर आठ लाख रुपये लेने का आरोप लगा था। इस मामले में भी सीओ सविरत्न गौतम ने जांच कर चौकी इंचार्ज को निलंबित करते हुए चार ठगों को जेल भेजा था।

--------------------

मैं चार दिनों से छुट्टी पर आया हूं। मामले की जानकारी नहीं है। मैंने कोई पैसा नहीं लिया है।

गौरव सिंह, चौकी इंचार्ज
---------------------

जांच चल रही है। तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया चौकी इंचार्ज की भूमिका संदिग्ध है। मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

प्रवीण कुमार, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed