{"_id":"6550a8c8850e8424ff00b3e4","slug":"two-people-died-in-separate-accidents-on-diwali-2023-11-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसों ने छीनीं खुशियां: कार की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल; पानीपत से आ रहे युवक की दिल्ली में गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों ने छीनीं खुशियां: कार की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल; पानीपत से आ रहे युवक की दिल्ली में गई जान
Sun, 12 Nov 2023 03:58 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 12 Nov 2023 03:58 PM IST
सार
दिवाली पर हादसों ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। उचौलिया इलाके में कार की टक्कर से बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई। उसकी पत्नी घायल हो गई। उधर, पानीपत से साथी के साथ घर आ रहा युवक दिल्ली में हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
घायल को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के उचौलिया क्षेत्र में हाईवे पर शाहजहांपुर बॉर्डर के पास बाइक सवार दंपती को पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। दिवाली के दिन हुए हादसे ने मृतक के परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र अंतर्गत गांव जपनापुर निवासी रामनरेश रविवार सुबह पत्नी गीता को लेकर बाइक से नैमिषारण्य जा रहे थे। कस्बे से दो किलोमीटर दूर शाहजहांपुर बॉर्डर के पास पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कुछ देर बाद पहुंचे परिजन घायल रामनरेश और गीता को जिला अस्पताल शाहजहांपुर ले गए। वहां डॉक्टर ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार का पहिया पंचर हो गया था, जिससे कार को छोड़कर उसमें सवार लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
गोविंद के घर में शोकाकुल महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में लोकनपुरवा के युवक की मौत
दिवाली पर साथी के साथ पानीपत से घर आ रहे संपूर्णानगर इलाके के युवक गोविंद की हादसे में मौत हो गई। लोकनपुरवा निवासी सरवन मिश्रा का 32 वर्षीय पुत्र गोविंद मिश्रा पानीपत में नौकरी करता था। वह शनिवार को अपने साथी मझरा निवासी अजय के साथ बाइक से घर आ रहा था।
बताते हैं कि दिल्ली क्रॉस करने के बाद उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दिल्ली के एक अस्पताल में गोविंद की मौत हो गई। अजय का उपचार चल रहा है। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के घरों में कोहराम मच गया। परिजन दिल्ली रवाना हो गए हैं।