फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two parties clashed while registering the land deed, there was also a fight

Lakhimpur Kheri News: जमीन का बैनामा कराने के दौरान भिड़े गए दो पक्ष, मारपीट भी हुई

Fri, 28 Feb 2025 10:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed while registering the land deed, there was also a fight
उपनिबंधक कार्यालय में दो पक्षों में होती मारपीट-स्रोत वीडियो ग्रैब
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शिव काॅलोनी निवासी एक महिला बैनामा कराने तहसील गई थी, जहां पर बैनामे को लेकर दो पक्षों में मारपीट होने लगी। बताया जा रहा था कि दोनों पक्षों के बयान भी हो चुके थे। महज औपचारिकता ही बाकी थी। इससे पहले ही मारपीट की घटना हो गई। घटना के बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की चंद्रलोक शिव कॉलोनी में 1000 वर्ग फुट का प्लाट है। इसमें से 500 वर्ग फुट गांव मुर्तिहा निवासी शिव देवी पत्नी मेवालाल और शेष उसी के गांव की माधुरी दीक्षित पत्नी सिद्ध सहाय के नाम है। पुलिस को दी गई तहरीर में शिवदेवी ने बताया कि किसी से उन्हें इस बात की जानकारी हुई कि दूसरा पक्ष अवैध तरीके से उसका पूर्वी हिस्सा बिक्री करना चाहता है।
विज्ञापन

इसको लेकर उपनिबंधक कार्यालय सदर तहसील में भी एक शिकायती पत्र दिया था। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार को दूसरे पक्ष की माधुरी देवी अपने पक्ष के लोगों के साथ बैनामा कराने उप निबंधक कार्यालय पहुंच गईं। जब इस बात की जानकारी शिवदेवी को लगी तो वह परिजनों के साथ उपनिबंधक कार्यालय पहुंची। कार्यालय पहुंचकर दोनों पक्षों ने अपने-अपने हिस्से पर अपना होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ी कि मामला मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट के दौरान दो अधिवक्ताओं को भी चोटें आई हैं। इधर, उपनिबंधक भानु प्रताप सिंह की सूचना पर पुलिस सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर मामला शांत हो सका। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे जहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।


मारपीट के बाद दोनों पक्ष कोतवाली आए थे। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया गया। दोनों पक्षों ने आपस में समझाैता कर लिया है। - अंबर सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed