फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two parties clashed over a road dispute, women injured in the scuffle.

Lakhimpur Kheri News: रास्ते के विवाद की रंजिश में भिड़े दो पक्ष, मारपीट में महिलाएं घायल

Sun, 14 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two parties clashed over a road dispute, women injured in the scuffle.
निघासन। तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसवारी में हिस्से-बांट और रास्ते के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों की महिलाओं समेत कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक पक्ष की ओर से संगीता पत्नी स्व. दीपक ने आरोप लगाया कि शनिवार को गांव के ही संतोष कुमारी, रूबी, जयंती, राम मनोहर और विशाल लाठी-डंडों व फावड़े से लैस होकर उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचीं शिवानी और अनुराधा को भी आरोपियों ने पीट दिया। पीड़िता ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से संतोष कुमारी पुत्री राम मनोहर ने तहरीर देकर बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर प्रमोद कुमार, वीरू, सर्वेश, रामनरेश और विजयपाल लाठी-डंडे लेकर उसके पास आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंची बेटी रूबी के साथ भी मारपीट की। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर जांच की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed