फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two MPs given the development work proposed

दो सांसदों ने साैंपा विकास कार्यों का प्रस्ताव

Mon, 15 Jun 2015 06:33 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 15 Jun 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
जिले के दो सांसदों ने वित्तीय वर्ष 2015-16 में विकास कार्यों का प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपा है। इन प्रस्तावों में सड़क, पुलिया, रपटा, सीसी रोड आदि बनाने के  लिए राज्यसभा सांसद रव्रिप्रकाश वर्मा ने दो और धौरहरा क्षेत्र की सांसद रेखा वर्मा ने नौ प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया। इस पर डीएम के अनुमोदन के बाद विकास कार्यों का एस्टीमेट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। रविप्रकाश के दोनों प्रस्तावों में बिजुआ ब्लॉक के कार्य प्रस्तावित हैं। पहला प्रस्ताव गुलौली से रमसुरापुर मार्ग पर ढिंलन सिंह की बाग के पास रपटा पुल और दोनों तरफ एप्रोच का निर्माण कराया जाना है। वहीं दूसरे प्रस्ताव में इसी ब्लॉक के गांव हजरिया मार्ग पर चौका नाला पर रपटा पुल और दोनों तरफ एप्रोच बनाया जाना है।
विज्ञापन

इसी तरह सांसद रेखा वर्मा ने मोहम्मदी के गुलौली गांव में करम सिंह के मकान से सीसी रोड, पसगवां में गांव बनका-मोहम्मदापुर से खुशुबुद्दीन मार्ग बसही होते हुए विजयपाल के मकान तक सीसी रोड बनाने का प्रस्ताव दिया है। बेहजम चौराहे से पुलिस चौकी तक पक्का नाला निर्माण, मैगलगंज में भरिगवां मार्ग पर जीटी रोड से रेलवे क्रासिंग तक पक्का नाला, जमिरहा से गनेशापुर मार्ग पर रपटा निर्माण, रमियाबेहड़ में सुखनीपुरवा मार्ग पर रपटा निर्माण, धौरहरा में शेरपुर के उत्तर वाले नाले पर रपटा पुल का निर्माण, ग्राम पंचायत मितौली में शिवप्रकाश के मकान से लेकर शत्रोहन लाल के मकान तक इंटर लॉकिंग सड़क बनाई जानी है। परियोजना निदेशक डा. दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों सांसदों के प्रस्तावों को अनुमोदित कर डीएम ने एस्टीमेट तैयार करने का निर्देश दिया है। इस पर जल्द कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed