फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two lakh rupees cheated in the name of rice puller coin

राइस पुलर सिक्के के नाम पर दो लाख रुपये ठगे

Tue, 11 Jan 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees cheated in the name of rice puller coin
निघासन(लखीमपुर खीरी)। थाना क्षेत्र में दिल्ली से आए दो लोगों ने राइस पुलर सिक्के के नाम पर खुद के साथ दो लाख की धोखाधड़ी करने का पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में खरवहिया निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो लोगों को नामजद करते हुए तीन चार अज्ञात के खिलाफ ठगी और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इस्कॉन मंदिर दक्षिण दिल्ली थाना निवासी सच्चिदानंद दास उर्फ सुभाशीष सामल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होेंने यूट्यूब पर राइस पुलर सिक्के के बारे में देखा था। इसके बाद यूट्यूब पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो निघासन थाना क्षेत्र के खरवहिया निवासी रिजवान से बातचीत हुई। रिजवान ने बताया कि उसके पास राइस पुलर सिक्का है। इसके बाद उसने एक पता बताया। इस पर सच्चिदानंद अपने साथी गोविंद निवासी कुवरखत थाना लदनिया जिला मधुबनी बिहार के साथ सात जनवरी को निघासन थाना के गांव खरवहिया नंबर दो आए। यहां रिजवान अपने अन्य तीन साथियों के साथ खरवहिया निवासी उत्तम के घर दोनों को लेकर गया और वहां पर सिक्का दिखाया। पीड़ित का आरोप है कि सिक्के के बदले में सच्चिदानंद ने रिजवान के इंडियन बैंक खाते में एक लाख 22 हजार रुपये डाल दिया। 65 हजार रुपये नकद भी दिया। आरोप है कि रकम कम होने का हवाला देने पर रिजवान और अन्य साथियों ने गले में पड़ी 10 तोले के सोने की चेन भी ले ली। सिक्का मिलने के बाद जब उन लोगों से उसे जांच कराने को कहा तब उन लोगों ने मना कर दिया। विरोध करने पर उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दी। इधर, शिकायत पर पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी देते हुए उत्तम को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

क्या है राइस पुलर सिक्का
पुलिस के मुताबिक राइस पुलर एक तांबे का पुराना सिक्का होता है। इसमें मौजूद चुंबकीय शक्ति की मदद से चावल को खींचा जा सकता है। सिक्के का प्रयोग अंतरिक्ष में उड़ने वाले यान में प्रयोग किया जाता है। इसकी कीमत करोड़ों में होती है। ये लोग चावल के अंदर बारीक चुंबक को भिगो देते हैं। इसके बाद उसको सुखाकर रख लेते हैं। ठग की भाषा में इसे जादुई सिक्का भी बोला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी का मामला जानकारी में नहीं है। सिंगाही की घटना में गया था। मामले की जानकारी की जाएगी।
- सुबोध जायसवाल, सीओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed