फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two killed in road accidents , one injured

सड़क हादसों में दो  की मौत, एक जख्मी

Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी Updated Mon, 30 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents , one injured
दुघर्टना - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत-बस्ती मार्ग और धौरहरा में हुई दुघर्टना
विज्ञापन

घायल युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती 

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर जसवंत नगर के पास अज्ञात डीसीएम की टक्कर से सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव कुडरी निवासी सब्जी विक्रेता 55 वर्षीय जमुना प्रसाद की मौत हो गई। वहीं धौरहरा क्षेत्र में कार की टक्कर से गांव धरमुनियापुर निवासी 20 वर्षीय मनोज की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है। 
थाना तंबौर के गांव कुडरी निवासी जमुना प्रसाद सब्जी का व्यापार करते थे। पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार वालों ने बताया कि जमुना प्रसाद सोमवार की तड़के साइकिल से सब्जी लेने लखीमपुर शहर आ रहे थे। पीलीभीत-बस्ती हाइवे पर गांव जसवंत नगर के पास डीसीएम चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन

धौरहरा। गांव धरमुनियापुर निवासी गंगाराम का 20 वर्षीय बेटा  मनोज अपने मित्र 25 वर्षीय गुड्डू के साथ लाखीपुर बाजार में हेयर कटिंग कराने आया था। दोनों सड़क के किनारे खड़े आपस में बात कर रहे थे। इसी बीच लखीमपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर से दोनों युवक उछल कर दूर गिरे। घटना के बाद चालक कार लेकर बहराइच की ओर भाग निकला। हादसे के बाद तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोग मनोज को जब तक उठाते उसकी मौत हो चुकी थी, जबकि गुड्डू की हालत गंभीर थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। मौके पर पहुंचे सीओ मनोज यादव नें चेकिंग कराकर कार की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed