{"_id":"66ac81afb4f20892870c8ff7","slug":"two-kanwariyas-died-two-injured-in-road-accidents-in-lakhimpur-kheri-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: लखीमपुर खीरी में दो कांवड़ियों की मौत, दो घायल; अलग-अलग जगहों पर हुए सड़के हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: लखीमपुर खीरी में दो कांवड़ियों की मौत, दो घायल; अलग-अलग जगहों पर हुए सड़के हादसे
Fri, 02 Aug 2024 12:20 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:20 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी और खीरी थाना के नकहा क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में दो कांवड़ियों की मौत हो गई। खीरी के नकहा क्षेत्र में कांवड़ लेकर जा रहा श्रद्धालु ट्रॉली के नीचे आ गया था। वहीं मोहम्मदी मार्ग पर भीखमपुर के पास पिकअप और बाइक के टकराने में कांवड़िया की मौत हुई है। दो कांवड़िये घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
सीतापुर जिले की महोली कोतवाली के बड़ागांव निवासी आकाश (22) पुत्र रामकुमार, महोली के ही शिवा (17) नई बस्ती रेलवे गंज हरदोई निवासी 16 वर्षीय रितिक के साथ बाइक से कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। मोहम्मदी-गोला मार्ग पर भीखमपुर के पास इनकी बाइक पिकअप से टकरा गई। हादसे में बड़ागांव निवासी आकाश की मौके पर मौत हो गई। शिवा और रितिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी गणेश प्रसाद साहा भी घटनास्थल पर पहुंचे, हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। उधर, सदर कोतवाली के शीतलापुर निवासी 35 वर्षीय पुनीत तिवारी पुत्र शिव शंकर नकहा चौकी के केवलपुरवा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिर गया। उसके ऊपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन