{"_id":"7d6aa8ec2d80e642e8f72e5580b3470e","slug":"two-hundred-meters-of-the-examination-centers-section-144-of-the-periphery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर परिधि में धारा 144 लागू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों के दो सौ मीटर परिधि में धारा 144 लागू
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Feb 2015 07:30 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाएं शुुचिता पूर्ण और नकलमुक्त कराने के लिए डीएम किंजल सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। यहां डीएम ने नकलमुक्त परीक्षाएं कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा तैयारियों की समीक्षा की।
डीएम ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों से 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगा दी गई है। डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया गया है जिसका मोबाइल नंबर 05872 277103 है। इसके अलावा दोनों पालियों के लिए अलग से स्टाफ तैनात किया गया है। डीएम ने जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि वे सुनिश्चित करें कि परीक्षा में किसी प्रकार का व्यवधान या किसी प्रकार की अराजकता न होने पाए। डीएम ने डीआईओएस को निर्देशित किया कि सुनिश्चित कर लें कि कोई भी छात्र जमीन पर बैठकर परीक्षा नहीं देगा, सभी को फर्नीचर उपलब्ध कराया जाए। सभी परीक्षार्थियों के मोबाइल, पुस्तकों आदि रखने की व्यवस्था की जाए तथा अच्छे वातावरण में बिना नकल के परीक्षाएं सुनिश्चित कराई जाएं। विकलांग छात्रों को जो सुविधाएं अनुमन्य हैं उन्हें दी जाएं। सभी केंद्रों और परीक्षा से जुड़े अध्यापकों को जिला विद्यालय निरीक्षक का मोबाइल नम्बर 9415259526 नोट करा दिया गया है। परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल की समस्या न होने पाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि जिसका पहचान पत्र जारी किया गया है वही व्यक्ति परीक्षा केंद्र में प्रवेश करे। बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश किसी भी हालत में न होने दिया जाए। डीएम ने परीक्षा में लगे जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, उड़नदस्ता प्रभारियों तथा परीक्षा में लगे समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारी गंभीरता के साथ निभाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।