{"_id":"584c44e74f1c1be15944bbb3","slug":"two-houses-are-lighted-daughters","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दो घरों को रोशन करती हैं बेटियां’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दो घरों को रोशन करती हैं बेटियां’
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां खीरी।
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
सामाजिक चेतना अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसबी के सामाजिक चेतना अभियान के समापन में बोले समाज कल्याण राज्यमंत्री
एसएसबी द्वारा चलाए गए तीन दिवसीय सामाजिक चेतना अभियान का शनिवार को श्री गांधी इंटर कॉलेज में समापन हो गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की सराहना करते हुए कहा कि बेटी दो घरों को रोशन करती हैं, अगर बेटी ही नहीं बचेगी तो बेटे कहां से पाओगे।
सेनानायक मुकेश कुमार, एरिया ऑर्गनाइजर राजेंद्र कुमार, सहायक सेनानायक दुष्यंत गौर और कॉलेज के बच्चों ने मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध का स्वागत बैच लगाकर स्वागत किया। इसके बाद राज्यमंत्री ने चिकित्सा शिविर का निरीक्षण किया। जादूगर रवींद्र गोगा ने बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ पर जोर दिया और जादुई तरीके से सेनानायक मुकेश कुमार और राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध पर फूल बरसाए। सेनानायक मुकेश कुमार ने कहा कि एसएसबी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित कर समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का प्रयास करती है। आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सीमा पर एसएसबी सेवा सुरक्षा बंधुत्व की भावना के तहत कार्यरत है, अगर सीमा सुरक्षित है तो देश सुरक्षित रहेगा, इसलिए सभी लोग एसएसबी का सहयोग जरूर करें। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध ने सामाजिक चेतना अभियान के तहत चलाए जा रहे बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ की सराहना की। पशु और मानव शिविरों में एसएसबी के डॉ. विशाल बरनवाल ने करीब एक हजार मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवाएं दीं। डॉ. चंदन तालुकदार ने 650 पशुओं का परीक्षण किया। सहायक सेनानायक नरायन राम, अर्जुन सिंह, सुशील कुमार, इंस्पेक्टर ललित कुमार के अलावा डीसीबी शाखा प्रबंधक अशोक वर्मा, प्रधानाचार्य अजय गुप्ता, अशोक कुमार जलज, प्रधान दामोदर वर्मा, जगदीश यादव, वंदना मिश्रा सहित कई महिला पुरुष मौजूद रहे।