{"_id":"6a361d5fd7927429d00cde31","slug":"two-friends-drown-in-sharda-canal-in-lakhimpur-kheri-2026-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: शारदा नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत, 11 किमी दूर मिले शव; परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: शारदा नहर में डूबने से दो दोस्तों की मौत, 11 किमी दूर मिले शव; परिवारों में मचा कोहराम
Sat, 20 Jun 2026 10:26 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 20 Jun 2026 10:26 AM IST
सार
शारदा नगर कस्बे के दो दोस्तों के शव शनिवार सुबह शारदा नहर से बरामद हुए हैं। ये बच्चे शुक्रवार शाम नहर में नहाते समय डूब गए थे। घटना स्थल से करीब 11 किलोमीटर दूर झमपुरवा और बड़ागांव के बीच उनके शव मिले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी के धौरहरा क्षेत्र के शारदा नगर कस्बे के दो बच्चे शुक्रवार शाम नहाने के दौरान शारदा नहर में डूब गए। शनिवार सुबह दोनों के शव घटनास्थल से करीब 11 किलोमीटर दूर झमपुरवा और बड़ागांव के बीच नहर में बरामद हुए। घटना से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शारदा नगर निवासी कृष्णकांत गुप्ता का 14 वर्षीय पुत्र हिमांशु गुप्ता अपने दोस्त रूद्र अवस्थी (11 वर्ष) के साथ शुक्रवार शाम शारदा नहर में नहाने गया था। नहाते समय दोनों दोस्त तेज बहाव के कारण गहरे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को बहते देखा तो शोर मचाया और परिजनों के साथ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 किमी दूर मिले शव
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर वनमाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में देर शाम तक बच्चों की तलाश कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। इस दौरान घटनास्थल से करीब 11 किलोमीटर दूर झमपुरवा और बड़ागांव के बीच नहर में दोनों बच्चों के शव बरामद हो गए।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृज किशोर वनमाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में देर शाम तक बच्चों की तलाश कराई गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई। इस दौरान घटनास्थल से करीब 11 किलोमीटर दूर झमपुरवा और बड़ागांव के बीच नहर में दोनों बच्चों के शव बरामद हो गए।
शव मिलने की सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बच्चों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और चेतावनी संकेतक लगाने की मांग की है।