फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two fertilizer shops sealed in Khamaria

खमरिया में खाद की दो दुकानें सील

Sat, 22 Aug 2020 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two fertilizer shops sealed in Khamaria
खमरिया में खाद एवं कीटनाशक दुकान का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। एसडीएम धौरहरा ने खमरिया कस्बे में खाद, बीज और कीटनाशक की दुकानों पर छापा मारा और दो दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई की भनक लगते ही बाकी दुकानदार शटर गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन

खमरिया पंडित में कुनिया चौराहे पर स्थित किसान सेवा केंद्र पर एसडीएम धौरहरा एस सुधाकरन ने छापा मारा। व्यापारी मगन सिंह दुकान का लाइसेंस नहीं दिखा सके। दुकान में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी कीटनाशक दवाइयां भी रखी मिलीं। व्यापारी खाद की बिक्री संबंधी कागज भी एसडीएम को नहीं दिखा सका जिस पर एसडीएम ने दुकान को सील कर दिया। इसी दुकान के बगल में गुड्डू अंसारी की दुकान पर कोई बोर्ड लगा नहीं मिला। आसपास के अन्य दुकानदारों ने गुड्डू की दुकान में खाद व कीटनाशकों की बिक्री की तस्दीक एसरडीएम के सामने की। एसडीएम ने गुड्डू अंसारी की दुकान को भी सील कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि दोनों दुकानों को मौके पर सील कर दिया गया है। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए पत्रावली तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

किसानों को उचित मूल्य पर खाद या कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। यदि कोई खाद या कीटनाशक दवाओं के विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर बिक्री करते, मिलावटी और एक्सपायर खाद अथवा कीटनाशक की बिक्री करते पाया जाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed