फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two died, including child from Corona, 48 found infected

कोरोना से बच्ची सहित दो की मौत, 48 मिले संक्रमित

Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two died, including child from Corona, 48 found infected
Two died, including child from Corona, 48 found infected
लखीमपुर खीरी। कोरोना संदिग्धों की सैंपल जांच में शुक्रवार को 48 लोग संक्रमित पाए गए। वहीं, बच्ची सहित दो की मौत हो गई। जांच रिपोर्ट के अंतर्गत लखनऊ से आई 155 लोगों की सैंपल रिपोर्ट में सात, एंटीजन से हुई जांच में 37 और लैब से कराई गई जांच में चार अन्य संक्रमित मिले हैं। वहीं धौरहरा क्षेत्र निवासी एक बच्ची और पलिया निवासी एक 63 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज लखनऊ में मौत हो गई। पॉजिटिव मिले 48 लोगों में से स्वास्थ्य विभाग ने 44 लोगों को ट्रैस कर लिया है जबकि चार लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अब तक कुल 1530 लोग कोरोना संक्रमित पॉजिटिव मिले हैं जिनमें 878 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 631 एक्टिव पॉजिटिव केस है जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 21 हो गई है। बताया कि सदर तहसील क्षेत्र में 28 कोरोना संक्रमित मिले हैं जिसमें शहर की अमर विहार कॉलोनी में एक, बजाज चीनी मिल खंभारखेड़ा में एक, बरखेरवा में एक, शांति नगर में एक, अर्जुनपुरवा में तीन, हाथीपुर उत्तरी में एक, हाथीपुर कोठार में एक, हाथीपुर में एक, काशीनगर में एक, ऑफिसर्स कॉलोनी में दो, महाराज नगर में एक एसएसबी कैंप मझरा फार्म में एक, उदयपुर महेवा में एक,एसएसबी कैंप गढ़ी रोड में एक, पुलिस लाइन में एक, अयोध्यापुरी में एक एवं ग्रामीण में देउवापुर मीरपुर में एक, मोतीपुर में एक, सकेथू में एक, टीचर्स कॉलोनी ओयल में चार, साड़ीनामा में एक, भीखमपुर सुंदरवल में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

उधर, तहसील धौरहरा क्षेत्र में आठ संक्रमित मिले जिनमें गांव पहाणियापुर में सात और जटपुरवा में एक संक्रमित पाया गया। तहसील मोहम्मदी में पांच, जिसमें शाहपुरा जागीर में एक, बाजार गंज हजारा सिंह चौराहा में एक, पूर्वी लखपेड़ा में तीन संक्रमित मिले। मितौली तहसील के कस्बा मितौली में एक, तहसील पलिया में दो, जिसमें भीरा में एक पुलिस कर्मी और बड़ागांव में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed