फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two-day counting of rhinos started in Dudhwa

दुधवा में गैंडों की दो दिवसीय गणना का कार्य शुरू

Wed, 20 Apr 2022 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Two-day counting of rhinos started in Dudhwa
पलियाकलां। दुधवा टाइगर रिजर्व में गैंडा पुनर्वास परियोजना फेज वन और टू में गैंडों की संख्या जानने के लिए गणना का काम पार्क प्रशासन ने शुरू कर दिया। दो दिवसीय गणना कार्य में पहले दिन गैंडों को देखकर सभी प्रपत्रों और डिजिटल आंकड़ों को दक्षिण सोनारीपुर रेंज के सलूकापुर में रखा गया। बृहस्पतिवार को भी सुबह से गणना का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले दिन गैंडा पुनर्वास परियोजना के फेज वन और टू में राजकीय हाथियों पर सवार होकर टीमों ने गैंडों की संख्या का आंकलन किया। फेज वन में पांच टीमों और फेज टू में दो टीमों के माध्यम से गैंडों की गणना का काम शुरू किया गया है। डिजिटल आंकड़ों के संकलन के लिए एम स्ट्राइप्स इकोलॉजिकल एप का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

पहले दिन गणना कार्य में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रोजेक्ट टाइगर लखनऊ कमलेश कुमार, मुख्य वन संरक्षक व दुधवा के एफडी संजय पाठक, डीडी कैलाश प्रकाश, बेलरायां वार्डेन आदर्श कुमार सिंह, डॉ केके शर्मा, डॉ अमित शर्मा, डॉ परिक्षित ककरेती, डॉ दयाशंकर, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के डॉ मुदित गुप्ता, रोहित रवि, चंद्रभाल, रमेश यादव, सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में गणना का कार्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफडी संजय पाठक ने बताया कि गणना का कार्य सुबह साढ़े पांच बजे से शुरू किया गया था, जो 11 बजे तक चला। बृहस्पतिवार को भी गैंडों की गणना की जाएगी। इसके बाद दुधवा टाइगर रिजर्व की तरफ से गैंडों की संख्या से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed