{"_id":"6abea732ff73f29c2c013394","slug":"two-clerks-were-suspended-for-keeping-the-inspectors-investigation-report-pending-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-186486-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: इंस्पेक्टर की जांच की रिपोर्ट लंंबित रखने पर दो बाबू किए गए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: इंस्पेक्टर की जांच की रिपोर्ट लंंबित रखने पर दो बाबू किए गए निलंबित
Fri, 02 Oct 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इंस्पेक्टर के खिलाफ सिपाही की शिकायत की जांच रिपोर्ट लंबित रखने के मामले में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस ऑफिस में तैनात दो बाबुओं को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एक सिपाही ने इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले की जांच शुरू हुई और रिपोर्ट भेजी गई, लेकिन जांच अपूर्ण थी। उच्चाधिकारियों ने रिमाइंडर भेजकर जांच पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद रिपोर्ट लंबित रही। दोबारा रिमाइंडर आने पर मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया।
एसपी डाॅ. ख्याति गर्ग ने बताया कि जांच में रिपोर्ट पुलिस ऑफिस में बड़े बाबू उमेश दुबे और दंड बाबू चंदन सिंह के स्तर पर लंबित मिली। रिपोर्ट लंबित रखने के मामले में दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद