फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two clerks were suspended for keeping the inspector's investigation report pending

Lakhimpur Kheri News: इंस्पेक्टर की जांच की रिपोर्ट लंंबित रखने पर दो बाबू किए गए निलंबित

Fri, 02 Oct 2026 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 02 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two clerks were suspended for keeping the inspector's investigation report pending
लखीमपुर खीरी। इंस्पेक्टर के खिलाफ सिपाही की शिकायत की जांच रिपोर्ट लंबित रखने के मामले में एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने पुलिस ऑफिस में तैनात दो बाबुओं को निलंबित कर दिया। दोनों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक सिपाही ने इंस्पेक्टर पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले की जांच शुरू हुई और रिपोर्ट भेजी गई, लेकिन जांच अपूर्ण थी। उच्चाधिकारियों ने रिमाइंडर भेजकर जांच पूरी करने के निर्देश दिए। इसके बावजूद रिपोर्ट लंबित रही। दोबारा रिमाइंडर आने पर मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया।
विज्ञापन

एसपी डाॅ. ख्याति गर्ग ने बताया कि जांच में रिपोर्ट पुलिस ऑफिस में बड़े बाबू उमेश दुबे और दंड बाबू चंदन सिंह के स्तर पर लंबित मिली। रिपोर्ट लंबित रखने के मामले में दोनों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed