फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two children drowned while bathing in Ghaghra river, one died

घाघरा नदी में नहाते वक्त दो बच्चे डूबे, एक की मौत

Mon, 09 Aug 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two children drowned while bathing in Ghaghra river, one died
धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र में घाघरा नदी में नहाते वक्त एक किशोर गहरे पानी में पहुंच गया। डूबने से किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई उसे बचाने के चक्कर में डूबते-डूबते बचा। इस दौरान नदी में नहा रहे अन्य लोगों ने दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

रविवार को सावन की अमावस्या पर घाघरा नदी के किनारे साहब दीनपुरवा के पास नंदराम (17) और बालक राम (25) पुत्र रामकिशुन निवासी बीरसिंहपुर नहाने के लिए गये थे। नहाते समय नदी की धार में नंदराम गहरे पानी में पहुंच गया, जिसे देखकर बड़ा भाई बालक राम उसे बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन तेज धार में वह भी बहने लगा। चीख पुकार मचने पर आसपास नहा रहे लोगों ने जब तक दोनों को बाहर निकाला तब तक नंदराम की मौत हो चुकी थी। वहीं बालकराम की हालत गंभीर थी। लोगों ने बालकराम को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं नंदराम की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा है। प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया की एक बालक की डूबने से मौत हुई है। बाकी सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed