फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two children die of fever

बुखार से दो और बच्चों की मौत 

Thu, 14 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 14 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Two  children die of fever
मौत - फोटो : अमर उजाला
आईसीयू में आठ, चिल्ड्रन वार्ड में नौ बच्चों का हो रहा इलाज 
विज्ञापन


जिला अस्पताल के चिल्ड्रन व आईसीयू वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित भर्ती दो बच्चों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। वहीं बुखार से पीड़ित आठ बच्चों का आईसीयू व नौ बच्चों का चिल्ड्रन वार्ड में इलाज चल रहा है। 
बृहस्पतिवार को चिल्ड्रन वार्ड में दो दिन पूर्व भर्ती हुए तीन वर्षीय आशीष पुत्र राजेश निवासी फूलबेहड़ व आईसीयू वार्ड में नौ सितंबर को भर्ती हुई एक वर्षीय पंक्षी पुत्री राजेश निवासी धौरहरा की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। जबकि चिल्ड्रन वार्ड में 17 बच्चों का इलाज चल रहा है, जिसमें बुखार पीड़ित बच्चों की संख्या नौ है। वहीं आईसीयू वार्ड में नौ वर्षीय योगेश, छह वर्षीय पिंकी, डेढ़ वर्षीय सोनम, छह वर्षीय तौहीद व सिदरा, नौ वर्षीय जसमिंदर, आठ वर्षीय राममूर्ति, पांच वर्षीय लालाराम का इलाज हो रहा है। 
विज्ञापन

 
चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती  बच्चे 
चिल्ड्रन वार्ड में बृहस्पतिवार को कई बीमारियों से भर्ती होने वाले बच्चों की संख्या 17 हो गई है। वार्ड में गगनदीप, आमिर, वर्तिका, नंदनी, सक्षम, अंकित, राहत, आकाश, रानिका, दिपाली,  शिवानी, अनिकेत, सोनी, रेशमा, सत्यम, निशान व तनु का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में फिर मिला स्वाइन फ्लू का मरीज, हड़कंप 
लखीमपुर खीरी। शहर की आवास विकास कॉलोनी निवासी एक युवक में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। जिले में स्वाइन फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर अब सात हो गई। स्वाइन फ्लू का एक और नया मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। 
करीब पंद्रह दिन पहले प्रदीप चौधरी(33) को खांसी, जुकाम व बुखार आने पर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन फायदा न होने पर परिवारवालों ने उसे लखनऊ के विवेकानंद में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां पर हुई जांच से प्रदीप में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। मेडिकल कॉलेज से इसकी रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई। स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजिटिव रिपोर्ट आने से जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। डीआईओएस कार्यालय में कार्यरत लिपिक व पीड़ित के पिता शिवकुमार ने बताया कि बुधवार को हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने प्रदीप को डिस्चार्ज कर दिया था, जिस पर उसे घर ले आए हैं।   
 
परिवारवालों को खिलाई जाएगी टेमी फ्लू दवा 
संक्रामक रोग प्रभारी डॉ. पूूनम सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में प्रदीप कुमार में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है, जिसकी हालत अब ठीक है और घर भी आ गया है। उन्होंने बताया कि पते की पुष्टि कर ली है, जिससे रोगी के संपर्क में आने वाले घर के सभी लोगों को टेमी फ्लू की दवा पांच दिन तक सुबह शाम खिलाई जाएगी, जिससे परिवारवाले संक्रमण से बचे रहें। 
 
 इन लोगों में हुई है स्वाइन फ्लू की पुष्टि 
1.  सत्य प्रकाश(26) पुत्र विश्राम यादव निवासी पिपरिया, राजापुर 
2.  शैली सक्सेना (39) पत्नी अनुराग सक्सेना निवासी मिश्राना 
3.  प्रदीप चौधरी (33) पुत्र शिवकुमार निवासी आवास-विकास 
4. चंदा देवी (52) पत्नी भगवती अग्रवाल निवासी काशीनगर 
5. रितु सोनी (36) पत्नी संमोष कुमार सर्राफ नगर मैगलगंज 
6. राकेश कुमार (44) पुत्र मूलचंद निवासी जेठरा, ईसानगर 
7. फैजान (34)  पुत्र शब्बीर निवासी रारा बेहजम 
 
यह रखे सावधानी 
एसीएमओ डॉ. बीवी राम ने बताया कि स्वाइन फ्लू का कारक वाइरस है और स्वाइन फ्लू रोगी के छींकने, खांसने व संपर्क में आने से फैलता है। बताया कि पीड़ित को सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, बलगम में खून, बेहोशी, नाखून का नीला पड़ना आदि के लक्षण प्रतीत होते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसा लगने पर तुरंत जिला अस्पताल में दिखाएं और बचाव के लिए पानी व तरल पदार्थ का सेवन  करते रहें। 

 
लखनऊ से आई रिपोर्ट में आवास-विकास कॉलोनी निवासी प्रदीप में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। पीड़ित के परिवारवालों  को दवा खिलाने के लिए जल्द ही टीम भेजी जाएगी। 
डॉ.जावेद अहमद, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed