{"_id":"6998a00631cb50904b0e7de9","slug":"two-bikes-collided-with-a-trolley-three-youths-died-lakhimpur-news-c-4-1-bly1040-830732-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्राला से टकराईं दो बाइकें, तीन युवकों की मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर खीरी में भीषण हादसा: ट्राला से टकराईं दो बाइकें, तीन युवकों की मौत, तीन अन्य घायल
Sat, 21 Feb 2026 11:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:11 AM IST
सार
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। लकड़ी के लट्ठों से लदे ट्रॉला से दो बाइकें टकराने से तीन युवकों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र में सिंगाही मार्ग पर मोटे बाबा सरजू पुल के नजदीक शुक्रवार रात करीब आठ बजे लकड़ी के लट्ठों से लदे ट्रॉली से दो बाइकें टकरा गईं, हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य लोग घायल हो गए, इनमें से एक की हालत गंभीर है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
हादसे में सिंगाही के वार्ड नंबर चार भिड़ौरा के पुत्तूलाल के बेटे छोटू (22), रमेश के पुत्र सुरेश (20) और निघासन थाना क्षेत्र के गांव बरोठा निवासी सीताराम के पुत्र विकास (23) की जान गई। विकास के साथ बाइक पर बैठे उन्हीं के गांव के हीरालाल (60 वर्ष) और उनके बेटे सुंदरेश के अलावा पचपेड़ी के बिरजू (25) घायल हुए हैं।
दोनों बाइकों पर सवार थे छह लोग
जानकारी के मुताबिक छोटू और सुरेश अपने एक रिश्तेदार को निघासन से ले जाने के लिए बाइक से आ रहे थे। वहीं विकास व साथ में अन्य तीनों लोग सिंगाही क्षेत्र के ही नौरंगाबाद गई बरात में गए थे। वहां से लौटते वक्त मोटे बाबा सरजू पुल से पहले सिंगाही से निघासन जा रहे ट्राले में लदे सेमल के लट्ठों से विकास के साथ ही छोटू व सुरेश की बाइक भी टकरा गई। दोनों बाइकों पर सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने छोटू, सुरेश और विकास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बिरजू (25) पुत्र जगदीश गौतम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्राले और दोनों बाइकों को कब्जे में ले लिया।