{"_id":"67041cfd5f9458c7ce07759d","slug":"two-beat-incharges-and-two-head-constables-suspended-in-cow-slaughter-case-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-130732-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोकशी मामले में दो बीट इंचार्ज और दो हेड कांस्टेबल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोकशी मामले में दो बीट इंचार्ज और दो हेड कांस्टेबल निलंबित
विज्ञापन
धौरहरा। धौरहरा के लालजी पुरवा और खमरिया के लुधौनी में हुई गोकशी के मामले में एसपी ने दो बीट इंचार्ज और दो हेड कांस्टेबल को निलंबित किया है। साथ ही दोनों कोतवाली प्रभारी निरीक्षकों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
धौरहरा के लालजीपुरवा और खमरिया थाना क्षेत्र के लुधौनी में बीते चार दिन पूर्व गोकशी की घटना हुई थी। मामले में पुलिस ने अलग-अलग मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दो गो-तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हुए थे, जबकि अन्य गैर जनपद के आरोपी भाग गए थे।
मामले में एसपी गणेश प्रसाद शाहा ने धौरहरा कोतवाली में तैनात हल्का इंचार्ज बृम्हानंद यादव और हेड कांस्टेबल राम तीरथ, खमरिया थाना के बीट इंचार्ज उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद और बीट आरक्षी आशीष वर्मा सहित चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने खमरिया और धौरहरा कोतवाली प्रभारियों के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसपी ने बताया कि गोकशी की घटना में लापरवाही बरतने वाले खमरिया और धौरहरा के चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। दोनों थाना प्रभारी निरीक्षकों की भी विभागीय जांच होगी।