फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two arrested along with bike and mobile looted a week ago

Lakhimpur Kheri News: एक हफ्ते पहले लूटी गई बाइक, मोबाइल सहित दो गिरफ्तार

Mon, 21 Jul 2025 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Two arrested along with bike and mobile looted a week ago
मैलानी में पुलिस गिरफ्त में लूट के आरोपीस्रोत-पुलिस
मैलानी। पुलिस ने स्वॉट टीम व सर्विलांस टीम के सहयोग से एक हफ्ते पहले हुई लूट की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को लूटी गई बाइक, मोबाइल और अन्य सामान सहित गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
विज्ञापन

थाना खुटार के प्रसादपुर निवासी राजपाल से खुटार मार्ग पर जंगल में बीती 12 जुलाई को दो बदमाशों ने उसकी प्लेटिना बाइक, मोबाइल आदि लूट ली थी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस टीम लगाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में वांछित ककराही निवासी पुनीत कुमार और साजन कुमार को मैलानी हंसपुर रोड स्थित मैलानी रेंज के जंगल से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटी गई प्लेटिना बाइक, मोबाइल सैमसंग, एक तमंचा 12 बोर, एक कारतूस 12 बोर और घटना में प्रयुक्त दो डंडे बरामद किए हैं। एसओ बृजेश कुमार मौर्या ने बताया कि आरोपियों का चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed