फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Two and a half thousand in two days Discounts given

दो दिनों में ढाई हजार  ने लिया छूट का लाभ 

Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 16 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two and a half thousand in two days Discounts given
लाइट - फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्रेशन कराने वाले डेढ़ हजार उपभोक्ता अभी जमा कर सकेंगे बकाया 
विज्ञापन

15 तक ही मिलना था बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना का लाभ

बिजली विभाग की एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत सौ फीसदी छूट का लाभ लेने के लिए आखिरी दो दिनों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कुल ढाई हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ उठाते हुए करीब डेढ़ करोड़ रुपये का राजस्व जमा किया। बिजली अधिकारियों का कहना है कि जिन गांवों में शत-प्रतिशत बकाया है, उस गांव की बिजली सप्लाई काट दी जाएगी। अब तक बिजली विभाग की ओर से 20 गांवों की बिजली सप्लाई काटी जा चुकी है। 

अधिशासी अभियंता रजनीकांत मिश्रा के मुताबिक सोमवार को करीब एक हजार उपभोक्ताओं ने 62 लाख रुपये बकाया जमा किया था, वहीं मंगलवार को करीब डेढ़ हजार उपभोक्ताओं ने 88 लाख रुपये जमा किया। ईई ने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत लागू छूट योजना में कुल 25 हजार बकाएदारों में सिर्फ आठ हजार उपभोक्ताओं योजना का फायदा उठाया है। जबकि डेढ़ हजार के आसपास उपभोक्ताओं ने विभाग में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। जिन उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है वह 15 मार्च के बाद भी अपना बकाया बिल जमा कर छूट योजना का लाभ ले सकते हैं। उपभोक्ताओं को योजना का फायदा देने के लिए मंगलवार को उपकेंद्रों और ज्यादा बकाया वाले गांवों में कैंप भी लगाया गया। ईई ने बताया कि जिन गांवों की जिन गांवों को बकाया न जमा करने पर चिह्नित किया जा चुका, उन गांवों को बिजली सप्लाई नहीं दी मिलेगी। बकाया जमा करने के बाद भी उन्हें बिजली से जोड़ा जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed