{"_id":"61e9b649b8ae747cda14e564","slug":"two-accused-arrested-in-the-case-of-getting-the-remains-of-bovine-animals-lakhimpur-news-bly47314826","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के मामले के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के मामले के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सिकद्राबाद। थाना नीमगांव के सिकंद्राबाद पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार को गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिलने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पशु काटने के औजार और एक बाइक बरामद की है। हालांकि घटना के मास्टरमाइंड समेत दो आरोपी अभी फरार हैं।
सिकंद्राबाद चौकी क्षेत्र के ग्राम रायपुर घुंसी से सटे एक गन्ने के खेत में गोवंशीय पशु के अवशेष मिलने के बाद नीमगांव पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने चौकी इंचार्ज सिकंद्राबाद और पुलिस फोर्स के साथ बुधवार रात भर जिले के कई थाना क्षेत्र में दबिश देकर कई लोगों को उठाया और पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को घटना में शामिल बाबू निवासी पिपरा थाना नीमगांव और एजाज निवासी सेहरुआ थाना नीमगांव को गोला रोड से गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने पशु काटने वाला बांका, चाकू और एक बाइक बरामद की है। घटना में शामिल मतीन और सोमीन निवासीगण रायपुर थाना नीमगांव अभी फरार हैं।
सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा ने पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र के भूलनपुर निवासी विनोद दिवाकर रिंकल और प्रमोद को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। गिरफ्तार चारों आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। संवाद