फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Tur dal on affordable Not fall in retail prices

अरहर की दाल सस्ती पर  फुटकर में नहीं गिरे दाम 

Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 20 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tur dal on affordable Not fall in retail prices
गिरावट - फोटो : अमर उजाला
दालों के दाम हुए धड़ाम पर नहीं मिल रही निजात
विज्ञापन

अरहर दाल के दामों में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन इसका फायदा आम नागरिकों को नहीं मिल रहा है। वजह है कि मुनाफाखोरी के चलते खुदरा कारोबारी महीने भर से एक ही रेट पर दाल को बेच रहे हैं। मौजूदा समय में अरहर की दाल का थोक रेट 80 से 85 रुपया प्रति किलो चल रहा है। जबकि फुटकर दुकानदार इसे 100 रुपये से 110 रुपये किलो बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। मूल्यों में गिरावट का जो फायदा आम लोगों को मिलना चाहिए वह नहीं मिल रहा है। 
इन दिनों ए ग्रेड की अरहर दाल का थोक भाव 85 रुपये से 90 रुपया है जबकि बाजार में यह 110 रुपया प्रति किलो की दर से बिक रहा है। बी ग्रेड की अरहर दाल थोक भाव में 80 रुपये से 85 रुपये किलो है जो बाजार में 100 रुपया किलो बिक रही है। सी ग्रेड की दाल का थोक भाव 77 रुपया से 80 रुपया प्रति किलो है। बाजार में यह 90 रुपया से 95 रुपया प्रति किलो के भाव से खुले आम बिक रही है। इस तरह थोक और फुटकर भाव में 15 रुपया से 20 रुपया प्रति किलो तक अंतर है। 
विज्ञापन

लोगों को आम तौर से थोक भाव की जानकारी नहीं हो पाती। इसका फायदा फुटकर दुकानदार उठाते हैं। मूल्य गिरने के बावजूद फुटकर दुकानदार महीनों तक  पुराने रेट में ही दालें बेचते रहते हैं। एक फुटकर दुकानदार ने बताया कि वह जिस रेट में थोक दुकान से सामान खरीद कर लाते हैं जब तक वह सामग्री खत्म नहीं होती या जब तक दोबारा नहीं लाते उसी रेट पर ही बेचते रहते हैं। थोक भाव के उतार चढ़ाव के अनुसार यदि सामान बेचें तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर दालों के थोक विक्रेता महेंद्र गुप्ता कहते हैं। दाल के थोक मूल्यों में गिरावट या बढ़ोतरी होने पर सभी थोक व्यवसायी ताजे मूल्यों पर ही बिक्री करते हैं। फुटकर दुकानदार किस भाव से दाले बेचते हैं। इससे उनका कोई मतलब नहीं। वैसे फुटकर दुकानदारों को निश्चित मार्जिन लेकर ही मौजूदा थोक मूल्य के अनुसार ही दाल या अन्य सामान बेचना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed