{"_id":"6261a8998e31230df77b669c","slug":"truck-trampled-three-cyclists-brother-and-sister-killed-son-injured-lakhimpur-news-bly482196970","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने साइकिल सवार तीन को रौंदा भाई-बहन की मौत, पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने साइकिल सवार तीन को रौंदा भाई-बहन की मौत, पुत्र घायल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
लीड
ट्रक ने साइकिल सवार तीन को रौंदा
भाई-बहन की मौत, पुत्र घायल
ईसानगर क्षेत्र के अदलिसपुर गांव के पास हाईवे पर हुई घटना
- बहन रेखा की मौके पर ही मौत, पुत्र विवेक घायल
- भाई सतनू ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
खमरिया। थाना ईसानगर क्षेत्र के अदलिसपुर गांव के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार तीन लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि साइकिल पर सवार पिता-पुत्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिये भेजा गया, लेकिन बाद में पिता की भी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचें राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भेज पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
एनएच 730 पर थाना तंबौर जिला सीतापुर के मीतमऊ खड़वा निवासी सतनू (40) अपने पुत्र विवेक और बहन रेखा देवी को साइकिल पर बैठाकर ईसानगर थाना क्षेत्र के अदलिसपुर में दवा लेने जा रहा था। इसी बीच अदलिसपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। हादसे मेें सतनू की बहन रेखा देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सतनू और उसका बेटा विवेक गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हाईवे पर घटित हुई घटना को देख आसपड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी खमरिया भेजा, जहां दोनों की हालत गंभीर देख सीएचसी प्रभारी डॉ. हरेंद्र नाथ वरुण ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लखीमपुर ले जाते वक्त सतनू की भी मौत हो गई। मृतका रेखा देवी की ससुराल धौरहरा कोतवाली के बेलवामोती में है। उसके पति की चार साल पहले मृत्यु हो गई थी। उधर, घटना की जानकारी पाकर सतनू के परिवार में चीख पुकार मची है।
फूलबेहड़ क्षेत्र में हुए हादसे में
महिला की मौत, तीन घायल
- भीरा मार्ग पर साइकिल और बाइक टकराने से हुआ हादसा
- मॉलपुर रिश्तेदारी में जा रही थीं फत्तेपुर सैधरी की मीरा देवी
संवाद न्यूज एजेंसी
महेवागंज/ सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र में पलिया रोड पर बाइक और साइकिल की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। इसमें बाइक सवार महिला की मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर सैधरी निवासी मीरा देवी (49) पत्नी संतोष गुप्ता बृहस्पतिवार को अपने पुत्र सचिन के साथ बाइक से भीरा थाना क्षेत्र के मॉलपुर गांव में रिश्तेदारी में जा रही थीं। सैदीपुर गांव के निकट बाइक साइकिल से टकरा गई। हादसे में साइकिल सवार बेलिहान गांव निवासी राम सखी (50) और उनके पोते विशाल के साथ ही मीरा देवी और सचिन घायल हो गए। हालत गंभीर देख पुलिस सभी घायलों को जीप से जिला अस्पताल लेकर जा रही थी कि रास्ते में मीरा देवी की मौत हो गई। अन्य घायलों की स्थिति गंभीर है।