फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck stuck on railway crossing Stood two hours from train

रेलवे क्रासिंग पर ट्रक फंसने  से दो घंटे खड़ी रही ट्रेन

Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck on railway crossing Stood two hours from train
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
 
विज्ञापन


गैस सिलेंडरों से भरा हुआ था ट्रक
आरपीएफ ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा  

 मंगलवार की रात लखीमपुर और खीरी के बीच स्थित मानवरहित रेलवे क्रासिंग पर सिलेंडर से भरा हुआ ट्रक फंस गया। जिसे चालक वहीं पर छोड़कर फरार हो गया। रेलवे अधिकारियों ने मौके पर जाकर ट्रैक खाली कराया। आरपीएफ ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रक बहराइच जनपद की एक गैस एजेंसी का है।

लखीमपुर और खीरी के बीच की क्रासिंग संख्या 116 सी से मंगलवार की रात गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक निकलकर रहा था, जो किसी कारणवश वहां पर फंस गया। इस दौरान कहीं ट्रेन ना आ जाए इससे पहले ही चालक ट्रक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग गया।  इसकी सूचना क्रॉसिंग संख्या 118 पर काम कर रहे गैंगमैन बाबू लाल यादव ने राम ने पीडब्ल्यूआई को दी। जिस पर एईएन सीतापुर सुरेंद्र कुमार,पीडब्ल्यूआई अरविंद कुमार, टीआई श्रीलाल सहित आरपीएफ सिपाही भी जा पहुंचे। इस बीच रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर मैलानी से सीतापुर जाने वाली 52247  पैसेंजर ट्रेन भी लखीमपुर स्टेशन पर आ पहुंची। इस बीच रेलवे अधिकारियों ने ट्रक को खाली करवाकर क्रेन की सहायता से ट्रैक से हटवाया। ट्रक में 306 गैस भरे सिलेंडर निकले। इसके बाद रात एक बजे के करीब ट्रेन सीतापुर के लिए रवाना हो सकी। ट्रक पर लिखे नम्बर से आरपीएफ के लोगों ने इसकी सूचना बहराइच जिला निवासी गैस एजेंसी मालिक को दी। जिसके आने पर आरपीएफ ने गैस सिलेंडरों को उनके सुपुर्द कर दिए। आरपीएफ ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed