फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Truck rammed into SSB Commandant's car

एसएसबी कमांडेंट की कार में ट्रक ने टक्कर मारी

Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Truck rammed into SSB Commandant's car
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई कार।
कार सामने से आ रही बस से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई
विज्ञापन

पुलिस ने कार कब्जे में ली, एसएसबी कमांडेंट सुरक्षित
महेवागंज (खीरी)। ड्यूटी पर जा रहे एसएसबी कमांडेंट की कार में अचानक एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। कार असंतुलित होकर सामने से आ रही एक बस से टकरा गई। धीमी गति होने के कारण बड़ा हादसा नहीं हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

39वीं वाहिनी पलिया के आईसी कमांडेंट अमित कुमार दीपावली की छुट्टी के बाद अपने घर लखनऊ से निजी कार में पलिया ड्यूटी पर जा रहे थे। सोमवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र में लखीमपुर-पलिया हाईवे पर बन्नी गांव के पास उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे उनकी कार अनियंत्रित होकर पलिया से लखीमपुर जा रही रोडवेज से जा भिड़ी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कमांडेंट अमित कुमार बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed