{"_id":"60354a628ebc3e14fc004073","slug":"truck-collided-with-school-bus-narrowly-children-damaged-lakhimpur-news-bly438242353","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने स्कूली बस में मारी टक्कर बाल-बाल बचे बच्चे, बस क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने स्कूली बस में मारी टक्कर बाल-बाल बचे बच्चे, बस क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मझगईं। बेला कलां में एक ट्रक ने स्कूली बस में टक्कर मार दी, जिससे बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पलिया के गोल्डन फ्लावर स्कूल की बस मंगलवार की सुबह बेला कलां गांव में बच्चों को लेने जा रही थी कि इसी दौरान ट्रक की चपेट में आई गई। हादसे के वक्त ट्रक चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। बताते हैं कि स्कूल बस के चालक ने हार्न बजाकर ट्रक को रुकने का इशारा किया था, लेकिन ट्रक चालक ने ध्यान नहीं दिया। हादसे में बस चालक हरप्रीत और उसमें बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए।
हालांकि टक्कर के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों चालकों में नोंकझोंक होने के चलते भीड़ लग गई। काफी देर तक दोनों में विवाद होता रहा। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।