{"_id":"6a455118566e912d1d0549a7","slug":"trees-fell-in-the-storm-and-blocked-the-way-ssb-made-way-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-178838-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आंधी में गिरे पेड़ों ने रोकी राह, एसएसबी ने बनाया रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आंधी में गिरे पेड़ों ने रोकी राह, एसएसबी ने बनाया रास्ता
Wed, 01 Jul 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
मार्ग पर पड़े पेड़ों को हटाते हुए एसएसबी जवान। स्रोत: एसएसबी
लखीमपुर खीरी। आंधी और मूसलाधार बारिश से मिहीपुरवा-बिछिया मुख्य मार्ग पर तीन स्थानों पर विशालकाय पेड़ गिरने से घंटों तक यातायात ठप रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सैकड़ों राहगीर बीच रास्ते में फंस गए।
सूचना मिलते ही 70वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और वन विभाग की टीम ने संयुक्त राहत अभियान चलाकर मार्ग पर आवागमन बहाल कराया।
70वीं वाहिनी एसएसबी की ''डी'' समवाय, निशानगाड़ा से करीब सात किलोमीटर दूर मिहीपुरवा-बिछिया मार्ग पर कई बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
निरीक्षक दिवाकर यादव के नेतृत्व में एसएसबी के जवानों ने वन विभाग की टीम के साथ वुड कटर, चेन-सॉ और अन्य उपकरणों की मदद से पेड़ों के तने और मोटी शाखाएं काटकर सड़क से हटाईं। घंटों की मशक्कत के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हुआ। इसके बाद फंसे यात्रियों और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने एसएसबी और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।