फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traveler going from Shimla to Nepal collided with a parked truck in dense fog, three killed, two seriously injured

घने कोहरे में शिमला से नेपाल जा रहा ट्रैवलर खड़े ट्रक से टकराया, तीन की मौत, दो गंभीर घायल

Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Traveler going from Shimla to Nepal collided with a parked truck in dense fog, three killed, two seriously injured
खमरिया(लखीमपुर खीरी)। ईसानगर थाना क्षेत्र के खमरिया चौकी अंतर्गत लुधौनी के पास पीलीभीत बस्ती हाइवे पर शनिवार रात नेपाल से आ रहा ट्रैवलर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। इससे दो नेपाल के यात्रियों और एक अज्ञात की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे की वजह घना कोहरा रहा।
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर लुधौनी के पास शनिवार रात करीब दो बजे शिमला से आ रहा ट्रैवलर घने कोहरे के कारण सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया। हादसे के वक्त गहरी नींद में सोए यात्री जान ही नहीं पाए कि कब क्या हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक निजी ट्रेवलर नेपाल के यात्रियों को शिमला से लेकर नेपाल जा रहा था। रात दो बजे के करीब घने कोहरे के कारण चालक सड़क किनारे खड़े ट्रक को देख न सका और टकरा गया। इसमें दो किशोरों समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई पर अब वह खतरे से बाहर हैं। हादसे में रोहित (14) पुत्र खेमबहादुर जिला सेल्वान नेपाल एवं धमन खटका (12) पुत्र चित्र बहादुर जिला सेल्वान नेपाल व एक अज्ञात बताया जा रहा है। अज्ञात की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। वहीं, जीवल व खेम बहादुर घायल हुए हैं। जबकि अन्य यात्रियों को हल्की फुल्की चोटें आई हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए सीएचसी खमरिया ले गई, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद खड़ा था ट्रक, एक की हुई थी मौत
खमरिया। लुधौनी के पास एरा चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रहा एक ट्रक शनिवार सुबह को तेज रफ्तार डीसीएम से टकरा गया था। इसमें डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी और ट्रक चालक जख्मी हो गया था। शनिवार रात सड़क किनारे खड़े इसी ट्रक में शिमला से नेपाल जा रहे ट्रैवलर ने टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों ने बताया कि वह सभी गहरी नींद में थे।

ट्रेवलर में सवार और नेपाल के नागरिक गणेश रोका की पत्नी मंजू ने बताया कि हादसे के बाद मची अफरातफरी में उनकी बैग से 40 हजार रुपये और सोने का मंगलसूत्र गायब हो गया। उन्होंने बताया कि उनका एटीएम कार्ड भी गायब हो गया। बताया गया कि सभी यात्री नेपाल से शिमला गए थे, जहां से वापस नेपाल जा रहे थे। उधर, पुलिस ने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित चौकी पर रोका गया, जबकि घायलों को सीएचसी भेजकर इलाज कराया गया, जिनमें सभी को छुट्टी दे दी गई है। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed