फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trauma center will get generator and X-ray machine

Lakhimpur Kheri News: ट्राॅमा सेंटर को मिलेगा जनरेटर और एक्स-रे मशीन

Wed, 10 Dec 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 10 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Trauma center will get generator and X-ray machine
अमर उजाला में प्रका​शित खबर
लखीमपुर। ओयल में स्थित ट्राॅमा सेंटर में सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय आखिरकार ले लिया गया। यहां जनरेटर और एक्स-रे मशीन लगेगी। इसके लिए करीब नौ लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में ओयल में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से 20 बेड का ट्राॅमा सेंटर बनवाया गया था। काफी दिक्कतों के बाद उसे 19 फरवरी, 2021 में मरीजों के लिए चालू कराया गया था। ट्राॅमा सेंटर में करीब 40-50 मरीजों की ओपीडी भी होती है। इसके अलावा गंभीर मरीजों का ऑपरेशन भी किया जाता है। वहां जनरेटर की कमी के साथ एक्स-रे की सुविधा नहीं थी। इससे मरीजों को जिला अस्पताल जाना पड़ता था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि ट्राॅमा सेंटर के लिए आठ लाख 82 हजार 999 रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इससे अब ट्राॅमा सेंटर में जनरेटर की सुविधा के साथ ही डिजिटल एक्स-रे मशीन व अन्य जरूरी जांचें शुरू हो जाएंगी।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

अमर उजाला में प्रकाशित खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed