{"_id":"61db29dede74ee7afd6f1a4c","slug":"transfer-of-14-block-education-officers-to-other-districts-lakhimpur-news-bly472041995","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 खंड शिक्षा अधिकारियों का दूसरे जनपदों में हुआ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 खंड शिक्षा अधिकारियों का दूसरे जनपदों में हुआ स्थानांतरण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले शनिवार को जनपद से 14 ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) का तबादला दूसरे जनपदों में कर दिया गया है। इनका कार्यकाल तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका था। वहीं इनके स्थान पर दूसरे जनपदों से 11 खंड शिक्षा अधिकारियों को लखीमपुर भेजा गया है।
पसगवां ब्लॉक में तैनात बीईओ ब्रजेश कुमार त्रिपाठी का स्थानांतरण सिद्धार्थनगर, मोहम्मदी ब्लॉक में राजेश कुमार सिंह का अयोध्या, बिजुआ के बीईओ शोभनाथ यादव का स्थानांतरण जौनपुर, ईसानगर के बीईओ अमित कुमार का फर्रुखाबाद, रमियाबेहड़ के बीईओ उपेंद्र सिंह का कन्नौज, निघासन के बीईओ ओंकार सिंह का सीतापुर, पलिया के बीईओ संजय कुमार राय का बाराबंकी, लखीमपुर के बीईओ राधेश्याम वर्मा का बहराइच, नकहा के बीईओ शिवमंगल वर्मा का सीतापुर, फूलबेहड़ के बीईओ रामजनक वर्मा का सीतापुर स्थानांतरण हुआ है।
इसके अलावा बीईओ जगन्नाथ यादव का बहराइच, धौरहरा के बीईओ रामतिलक का बहराइच स्थानांतरण हुआ है। बेहजम के बीईओ शमशेर सिंह भी दूसरे जनपद भेजे गए हैं। वहीं दूसरे जनपदों से आने वाले बीईओ में अजय विक्रम सिंह सीतापुर से, श्रीराम पीलीभीत से, राकेश कुमार रायबरेली से,शत्रुघ्न सरोज शाहजहांपुर से, उदयमणि पटेल बाराबंकी से, फूलचंद हरदोई से, नागेेंद्र प्रसाद चौधरी हरदोई से, अखिलानंद राय अमेठी से, आशीष कुमार पांडेय प्रतापगढ़ से, पुष्पेंद्र जैन सीतापुर से लखीमपुर भेजे गए हैं। बीएसए डॉ लक्ष्मीकांत पांडेय ने इन स्थानांतरण की पुष्टि करते हुए बताया कि तीन बीईओ को छोड़कर शेष 14 बीईओ का स्थानांतरण दूसरे जनपदों में हुआ है, जबकि दूसरे जनपदों से 11 बीईओ खीरी को मिले हैं। सोमवार को नए बीईओ ज्वाइन कर सकते हैं और दूसरे जनपद स्थानांतरित हुए बीईओ रिलीव किए जाएंगे।