{"_id":"6518079f46d523f5160ba806","slug":"trains-will-run-on-new-timings-from-1st-october-in-lakhimpur-kheri-2023-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... एक अक्तूबर से नए समय पर चलेंगी ट्रेनें, यहां देखें टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: यात्रीगण कृपया ध्यान दें... एक अक्तूबर से नए समय पर चलेंगी ट्रेनें, यहां देखें टाइम टेबल
Sat, 30 Sep 2023 05:04 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:04 PM IST
सार
लखनऊ से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अब सुबह 09:55 बजे लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर आएगी। इससे पूर्व इसके आने का समय 10:03 मिनट था। बाकी ट्रेनों के समय में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
मैलानी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे की ओर से जारी नई समय सारिणी के तहत लखीमपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों के संचालन का समय बदल गया है। इसके लिए यात्रियों को 30 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचा होगा। हालांकि, ट्रेनों के समय में परिवर्तन से यात्रियों का 15 से 30 मिनट तक का समय बच सकेगा।
विज्ञापन
रेलवे की ओर से जारी नई समयसारिणी के अनुसार लखनऊ से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन अब सुबह 09:55 बजे लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर आएगी। इससे पूर्व इसके आने का समय 10:03 मिनट था। इसी तरह गोरखपुर से मैलानी जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 13 मिनट पहले यानि 10:19 पर आएगी, जबकि पहले इसके आने का समय 10:32 था।
विज्ञापन
रात में 19:45 बजे सीतापुर से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नौ मिनट बाद 19:54 पर आएगी। इसी तरह मैलानी से डालीगंज जाने वाले वाली पैसेंजर 23 मिनट पहले 12:09 पर, मैलानी से सीतापुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 29 मिनट पहले 15:48 पर और मैलानी से गोरखपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस 11 मिनट बाद 18:58 पर लखीमपुर स्टेशन पर आएगी।
विज्ञापन
समयसारिणी- रेलवे स्टेशन लखीमपुर
ट्रेन नंबर- कहां से- कहां तक- आगमन - प्रस्थान
05087-मैलानी- डालीगंज- 06:14- -06:16
05085-मैलानी- डालीगंज- 12:09- 12:11
05491- मैलानी- सीतापुर- 15:19 -15:21
15010- मैलानी- गोरखपुर-18:58 -19:03
05086- लखनऊ जं.- मैलानी-09:55- 09:57
15009- गोरखपुर जं.- मैलानी- 10:19-10: 24
05492- सीतापुर- मैलानी- 19:54-19:56
05088- डालीगंज- मैलानी-21:39-21:41
ट्रेन नंबर- कहां से- कहां तक- आगमन - प्रस्थान
05087-मैलानी- डालीगंज- 06:14- -06:16
05085-मैलानी- डालीगंज- 12:09- 12:11
05491- मैलानी- सीतापुर- 15:19 -15:21
15010- मैलानी- गोरखपुर-18:58 -19:03
05086- लखनऊ जं.- मैलानी-09:55- 09:57
15009- गोरखपुर जं.- मैलानी- 10:19-10: 24
05492- सीतापुर- मैलानी- 19:54-19:56
05088- डालीगंज- मैलानी-21:39-21:41