फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Trains arrived hours late, anger among passengers

Lakhimpur Kheri News: घंटों देरी से पहुंचीं ट्रेनें, यात्रियों में रोष

Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:11 AM IST
विज्ञापन
Trains arrived hours late, anger among passengers
मैलानी। यात्री ट्रेन से पहले मालगाड़ी गुजारने के कारण सीतापुर-मैलानी पैसेंजर और मैलानी-गोरखुपर एक्सप्रेस देरी से पहुंंची। इससे यात्रियों में काफी रोष है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 05492 सीतापुर-मैलानी पैसेंजर ट्रेन रविवार को दो घंटे देरी से रात ग्यारह बजकर पैंतीस मिनट पर पहुंची। इस ट्रेन के यात्रियों ने बताया कि सीतापुर से इस ट्रेन के छूटने का समय शाम छह बजकर पैंतीस मिनट है। सात बजे के बाद ट्रेन में इंजन लग सका। ट्रेन लेट हो जाने के बावजूद कोयले से लदी मालगाड़ी को पहले हरगांव के लिए रवाना कर दिया गया। इस बीच मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस निर्धारित समय सात बजकर चौबीस पर हरगांव पहुंच चुकी थी। सीतापुर से छूटी मालगाड़ी के हरगांव पहुंचने में एक घंटा लगा। तब तक एक्सप्रेस ट्रेन को हरगांव स्टेशन पर रोका गया।
विज्ञापन

मालगाड़ी के पहुंचने के बाद मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस को सीतापुर रवाना किया गया। जब एक्सप्रेस टेन सीतापुर पहुंची तब जाकर सीतापुर-मैलानी पैसेंजर को आठ बजकर पैंतीस मिनट पर दो घंटे देरी से मैलानी के लिए रवाना किया गया। इसी के चलते ट्रेन नंबर 05088 डालीगंज-मैलानी पैसेंजर भी एक घंटे लेट हो गई और निर्धारित समय ग्यारह बजकर पच्चीस मिनट के बजाय बारह बजकर बीस मिनट पर मैलानी पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed