{"_id":"6a9469efa8392f5e3c0e6f48","slug":"train-service-from-nepalganj-road-to-varanasi-begins-today-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-183710-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपालगंज रोड से वाराणसी तक ट्रेन का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपालगंज रोड से वाराणसी तक ट्रेन का आगाज आज
Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
मैलानी। बहराइच से नेपालगंज रोड के बीच अमान परिवर्तन के बाद नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी के बीच ट्रेन संचालन का शुभारंभ 31 अगस्त को होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष गाड़ी चलाएंगे। इससे भीरा, पलिया, तिकुनिया और नानपारा के लोगों को वाराणसी पहुंचने में सुविधा होगी।
ट्रेन नंबर 05064 नेपालगंज रोड-वाराणसी सिटी उद्घाटन विशेष गाड़ी नेपालगंज रोड स्टेशन से 14:45 बजे रवाना होगी। नानपारा से 15:10 बजे, रिसिया से 15:44 बजे और बहराइच से 16:02 बजे छूटेगी। इसके बाद पयागपुर, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर, आनंदनगर, कैंपियरगंज, पीपीगंज, नकहा जंगल, गोरखपुर, चौरी चौरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी, सलेमपुर, लार रोड, बेलथरा रोड, मऊ, दुल्लहपुर, जखनियां, सादात, औंड़िहार और सारनाथ होते हुए दूसरे दिन सुबह 05:25 बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। उद्घाटन विशेष गाड़ी में निशुल्क यात्रा के लिए टोकन सुबह दस बजे तक नेपालगंज रोड स्टेशन के टिकट काउंटर से प्राप्त किए जा सकते हैं। समारोह में सांसद बहराइच डॉ. आनंद कुमार गोंड, सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल उपस्थित रहेंगे। संवाद