{"_id":"946c07a65d70ebab2a21b175f0d85c24","slug":"train-postpone-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-गोंडा पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-गोंडा पैसेंजर का इंजन पटरी से उतरा
मैलानी
Updated Fri, 12 Dec 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
शंटिंग के दौरान गोंडा-बरेली 52255 पैसेंजर का इंजन यहां मेन लाइन पर पटरी
विज्ञापन
से उतर गया। पैसेंजर ट्रेन के यहां पहुंचने पर उसका इंजन शंटिंग करते हुए
बरेली साइड से ट्रेन में लगने के लिए जा रहा था, इसी बीच मेन लाइन पर
प्वाइंट्स नंबर 144 ए के पास शाम लगभग चार बजे पटरी से उतर गया।
सूचना मिलते ही सहायक मंडल अभियंता आरडी वर्मा, चीफ पीडब्ल्यूआई शाहिद वकील, यातायात निरीक्षक बीडी मिश्रा, चीफ क्रू कंट्रोलर अनिल कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर बिजली जगजीवन लाल गुप्ता आदि मौके पर पहुंच गए। रेल अधिकारियों ने दुर्घटनाग्रस्त इंजन तथा ट्रैक का निरीक्षण किया। दुर्घटना सहायता गाड़ी के मौके पर पहुंचने के बाद इंजन को पुन: पटरी पर रखने का काम कर्मचारियों ने शुरू किया। शाम 6.35 बजे रेलवे लाइन को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन संचालन शुरू कर दिया गया। करीब ढाई घंटे मैलानी रेलवे स्टेशन से रेल संचालन ठप रहा। रेल अधिकारी दुर्घटना के कारणों की ज्वाइंट रिपोर्ट बनाने में लगे हुुए थे। इसके बाद ही दुर्घटना का प्रथम दृष्टया कारण पता चल सकेगा।
ये ट्रेनें हुईं लेट
इस दुर्घटना के कारण ऐशबाग-इज्जतनगर 15313, आगरा फोर्ट एक्सप्रेस, गोंडा-बरेली 52255, पीलीभीत-मैलानी 52221, मैलानी-ऐशबाग 52245, मैलानी-पीलीभीत 52226 पैसेंजर ट्रेनें लेट हुईं। शुक्रवार की शाम सात बजे तक मैलानी-ऐशबाग और मैलानी-इज्जतनगर रूट पर ट्रेनों का आवागमन बहाल नहीं हो सका था।
पीआरओ-डीआरएम, पूर्वोत्तर रेलवे आलोक कुमार ने बताया कि मैलानी रेलवे स्टेशन पर इंजन पटरी से उतरने की जानकारी मिली है। घटना की जांच के लिए तीन अधिकारियों की टीम बनाई जा रही है। मेन लाइन पर इंजन उतरने से रेल संचालन प्रभावित हुआ था, जिसे शीघ्रता से बहाल कर लिया गया है।