फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   train bandi

ट्रेन बंदी के विरोध में सड़क पर उतरे वकील

Tue, 11 Feb 2020 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
train bandi
पलियाकलां। मैलानी-बहराइच के बीच रेललाइन बंद होने की आ रही खबर के बाद सोमवार को पलिया बार एसोसिएशन के वकील भी सड़क पर उतर आए हैं। सोमवार को नारेबाजी के साथ मेला मैदान से जुलूस निकालकर वकील स्टेशन तिराहे पर पहुंचे। यहां रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया है। जिसमें वैकल्पिक रेलमार्ग की व्यवस्था न होने तक छोटी रेललाइन की ट्रेनों को यथावत चलाए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सोमवार को पलिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अफसर अली के नेतृत्व में भारी संख्या में वकीलों ने मेला मैदान से नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। जो स्टेशन तिराहे पर आकर समाप्त हुआ। यहां नारा लगाते हुए रेल संचालन सुचारु बनाए रखने की बात कही गई। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर मंडल के महाप्रबंधक को संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार प्रज्ञा अग्निहोत्री को दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि इस रूट पर रेललाइन बंद होने से जनता प्रभावित होगी साथ ही रेलमार्ग से संपर्क कट जाएगा। बॉर्डर होने के कारण देश की सुरक्षा भी प्रभावित होगी। ज्ञापन में वैकल्पिक नए रेलमार्ग की व्यवस्था न हो जाए तब तक मैलानी-बहराइच के बीच छोटी रेललाइन की ट्रेनों का संचालन यथावत रखे जाने की मांग की गई है। इस दौरान मंत्री डॉॅ. फजल अहमद खान, अरुण अवस्थी, रामनरेश, विशाल श्रीवास्तव, विनय कुमार सिंह, एमयू खान, रविंद्र गुप्ता समेत भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed