{"_id":"663aa09fe4d6295b670e2654","slug":"traffic-will-be-diverted-on-four-roads-today-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-119510-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज चार सड़कों पर डायवर्ट रहेगा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज चार सड़कों पर डायवर्ट रहेगा यातायात
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसको लेकर शहर के मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन किया गया है।
यातायात प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि शहर में कुल पांच जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है, वहीं चार सड़कों पर डायवर्जन किया गया है। वाहनों को रोकने के लिए चार जगहों पर बैरियर लगाया जाएगा। रूट डायवर्जन के दौरान सुबह दस बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक राजापुर से सौजन्या की ओर ऑटो व बैट्री रिक्शा प्रतिबंधित होगा। वहीं, हीरालाल धर्मशाला से रोडवेज और सदर चौराहे की ओर से ऑटो व बैट्री रिक्शा प्रतिबंधित होगा।
इन जगहों पर बनाई गई पार्किंग
राजापुर चौराहे से खीरी रोड पर लगभग 300 मीटर आगे कृष्ण कुंज कॉलोनी गेट के सामने खाली मैदान में। राजकीय आईटीआई कॉलेज राजापुर में। पुराना एसपी बंगला, बिलोबी हाल व वीवीआईपी व रिजर्व पार्किंग। आवश्यकता पड़ने विकास भवन में गाड़ियां पार्किंग कराई जाएंगी।
विज्ञापन
इन स्थानों पर रहेगा रूट डायवर्जन
-राजापुर से शहर की तरफ आने वाले वाहन रामापुर दुसड़का तिराहा से सलेमपुर कोन, नौरंगाबाद चौराहा, शाहपुरा कोठी चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
- सौजन्या तिराहा से गुरुगोविन्द सिंह चौक तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। सौजन्या तिराहा से समस्त वाहनों को डीसी रोड पर डायवर्ट करते हुए उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा।
- गुरुगोविन्द सिंह चौक से सौजन्या तिराहे तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बाधित रहेगा। गुरुगोविन्द सिंह चौक से समस्त वाहन अस्पताल तिराहा, जेल रोड व धर्मशाला की तरफ डायवर्ट करते हुए निकाले जाएंगे।
- शारदानगर, पलिया, निघासन की ओर से आने वाले बड़े व कॉमर्शियल वाहन सैधरी मोड़ बाईपास से बरगद तिराहा, एलआरपी रोड होते हुए निकाले जाएंगे।

दिव्यांग सुनील तथा उनकी माता मोनी देवी 91 में घर पर किया मतदान