फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traffic

जन जागरूकता रथ रवाना, यातायात नियमों के लिए करेगा जागरूक

Wed, 18 Nov 2020 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Traffic
सड़क सुरक्षा जन जागरूक्ता रथ को झंडी दिखा रवाना करते एआरटीओ बीके सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। सड़क सुरक्षा सप्ताह का बुधवार को एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने शुभारंभ करते हुए जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो 24 नवंबर तक गांवों में जाकर सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करेगा। एआरटीओ कार्यालय परिसर में ही एआरटीओ प्रशासन बीके सिंह ने स्टॉक होल्डर्स/डीलर्स को सड़क सुरक्षा विषयक शपथ दिलाई। सुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के विभिन्न उपाय बताए गए। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन किया जाए, जिससे दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाई जा सके। इसी क्रम में ही जगजीवन प्रसाद शिव प्रसाद यादव बेडनापुर डिग्री कॉलेज में महिला सेवा संस्थान द्वारा सड़क सुरक्षा गोष्ठी में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे एवं यातायात उपनिरीक्षक सूर्यमणि यादव ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में कॉलेज के अध्यापकों के साथ/साथ 100 विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नकहा क्षेत्र में हेलमेट व सीट बेल्ट की सद्भावनापूर्ण ढंग से चेकिंग की गई, जिसमें 65 वाहनों का चालान किया गया और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा संबंधी वीडियो दिखाकर जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed