{"_id":"5f8350b68ebc3e9b8268b93f","slug":"traffic-lakhimpur-news-bly423029759","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रवर्तक दलों ने कसा शिकंजा, किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रवर्तक दलों ने कसा शिकंजा, किए चालान
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
मैजिक पर रेफ्लेक्टर टेप लगाते परिवहन विभाग के अधिकारी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
Link Copied
लखीमपुर खीरी। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन पर रविवार को विभिन्न मार्गों पर प्रवर्तन दलों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। माल यानों की ओवरलोडिंग, सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए वाहनों एवं रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप की चेकिंग की कार्रवाई करते हुए 12 माल यानों एवं सड़क किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए 21 वाहनों के चालान किए गए। इसके साथ ही 117 वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए।
विज्ञापन
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने वाहन चालकों को वाहन पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सतर्कता और सावधानी के साथ यदि यातायात नियमों का पालन किया जाए, तो निश्चित रूप से सड़क दुर्घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। परिवहन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित लीफलेट एवं पंपलेट वितरित किए। इस दौरान यात्रीकर अधिकारी श्रीराम कश्यप मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।