{"_id":"2edf13e1a76e3819e766f56a3d79dbca","slug":"traditional-way-celebrated-raksha-bandhan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परंपरागत तरीके से मनाया रक्षाबंधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परंपरागत तरीके से मनाया रक्षाबंधन
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 29 Aug 2015 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्षाबंधन परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके लिए मंगल कामना की। भाइयों ने उपहार देने के साथ ही उनकी रक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन पर बाजार में चहलपहल रही।
गोला गोकर्णनाथ। रक्षाबंधन समूचे क्षेत्र में परंपरागत ढंग से मनाया गया। एक दिन पहले ही नगर के प्रमुख स्थानों सदर चौराहा, विकास चौराहा, अंबेडकर पार्क, सिनेमा चौराहा, बाईपास चौराहा पर रंग-बिरंगी राखियां और मिठाई की दुकानें सज गई थीं, जिन पर पूरे दिन भीड़ भाड़ रही। राखी बांधने का समय दोपहर बाद होने के कारण इन दुकानों पर दोपहर तक खरीदारों की भीड़ रही। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और भाइयों ने बहन की रक्षा का वचन और उपहार दिए।
पलियाकलां। क्षेत्र में रक्षाबंधन परंपरागत ढंग से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की और भाइयों ने भी उनकी रक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा मझगईं, भीरा, महंगापुर, गौरीफंटा, संपूर्णानगर, ममरी, रजागंज, मैलानी समेत पूरे जिले में रक्षाबंधन मनाया गया।
रक्षाबंधन पर लगाया प्याऊ
गोला गोकर्णनाथ। रक्षाबंधन पर भाई-बहनों की आवागमन अधिकता होने के कारण अहमदनगर के क्लेशहरण मंदिर द्वार पर प्याऊ लगाकर राहगीरों को पूरे दिन शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर मंगल, अनूप कुमार, विनय, हरिओम, अखिलेश मिश्र, प्रतीक मिश्र, विवेक तिवारी, राहुल गिरि आदि मौजूद रहे।