फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders will go to the triennial elections and convention to be held in Agra

Lakhimpur Kheri News: आगरा में होने वाले त्रिवार्षिक चुनाव और अधिवेशन में जाएंगे व्यापारी

Tue, 03 Sep 2024 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Traders will go to the triennial elections and convention to be held in Agra
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदा​धिकारी प्रेसवार्ता करते हुए। संवाद
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का त्रिवार्षिक चुनाव व अधिवेशन आगरा में आठ व नौ सितंबर को होना प्रस्तावित है। लखीमपुर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी इसमें हिस्सा लेंगे। यहां बता दें कि जिले में करीब 78 वोटर हैं। चुनाव में प्रतिभाग करने के लिए सात अगस्त को संबंधित व्यापारी बस व निजी वाहनों से आगरा जाएंगे। मंडल पदाधिकारियों ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि चुनाव व अधिवेशन में व्यापारियों की समस्याओं का चिंतन कर निस्तारण की रूपरेखा तय की जाएगी। जिला महामंत्री उमेश शुक्ला ने कहा कि वाराणसी में 51 वर्ष पहले इस संगठन की स्थापना की गई थी। तब से त्रिवार्षिक चुनाव प्रक्रिया के तहत निर्वाचन होता आ रहा है। इस बार भी ऐसा ही होगा।
विज्ञापन

त्रिवार्षिक चुनाव सत्र 2024-27 के तहत बाजार, नगर, तहसील, कस्बा में चुनाव संपन्न होने के बाद प्रदेश का चुनाव आगरा के वाटर वर्क्स चौराहा पर स्थित अग्रवाल भवन में होगा। बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन पांच सितंबर को किया जाएगा। आठ सितंबर सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक नामांकन, पांच बजे के बाद पत्रों की जांच होगी। नौ सितंबर को सुबह 11:30 बजे से दो बजे तक मतदान और तीन बजे से मतगणना होगी। प्रेसवार्ता में राजेंद्र सिंह अजमानी, प्रदीप जायसवाल, योगी सचदेवा, मनमोहन मेहता, आशीष अवस्थी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed