फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders soft target for government employees

सरकारी अमले के लिए व्यापारी साफ्ट टारगेट

Mon, 27 Sep 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Traders soft target for government employees
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता बोले, सबसे ज्यादा परेशान होता है छोटा व्यापारी
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि सरकारी अमले के लिए व्यापारी साफ्ट टारगेट होता है, जिससे सबसे छोटा व्यापारी परेशान है। व्यापारियों की समस्या को दूर करने के लिए छोटे-छोटे संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

त्रैवार्षिक चुनाव के परिणामों की जानकारी देते हुए संरक्षक सुशील टंडन ने बताया कि 82 जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा को नया प्रदेश अध्यक्ष चुना है, जबकि प्रदेश महामंत्री के तौर पर डॉ. दिलीप सेठ (जालौन) और राजेंद्र गुप्ता (बरेली) को चुना गया है, जबकि लखीमपुर की कार्यकारिणी के लिए 2021 से 2024 तक के लिए जिलाध्यक्ष पद पर पुन: संजय गुप्ता व जिला महामंत्री पद पर उमेश शुक्ला को जिम्मेदारी मिली है। कोषाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह अजमानी, नगर इकाई अध्यक्ष पद पर शिव तोलानी, नगर महामंत्री पद पर प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष पद पर रोहित गुप्ता को मनोनीत किया है।
विज्ञापन

जिला युवा अध्यक्ष पद पर मनमीत सिंह मिंटू व महामंत्री पद पर उत्कर्ष श्रीवास्तव व कोषाध्यक्ष पद पर जमील अहमद को मनोनीत किया है। तहसील अध्यक्ष पद पर राकेश बरनवाल, महामंत्री सुमनेश दीक्षित, कोषाध्यक्ष पद पर स्नेहांशु मिश्रा को चुना गया है। साथ ही उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष हुकुम चंद्र अग्रवाल और महामंत्री शोभित गुप्ता बनाए गए हैं। आईटी सेल अध्यक्ष की जिम्मेदारी जोगेंद्र सचदेवा को दी गई। संचालन महामंत्री उमेश शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed