{"_id":"69556592b69f834af305f3b3","slug":"traders-protested-against-the-fraud-being-committed-at-fitness-centers-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-164849-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फिटनेस सेंटरों पर हो रही धांधली का व्यापारियों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फिटनेस सेंटरों पर हो रही धांधली का व्यापारियों ने किया विरोध
Wed, 31 Dec 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापार मंडल के लोग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्र के आह्वान पर संगठन के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर फिटनेस सेंटरों पर हो रही धांधली का विरोध किया। इसमें सुधार करने की मांग की।
जिला उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राम मोहन सोनी के नेतृत्व में बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी को ज्ञापन दिया गया। व्यापारियों ने बताया कि हाल ही में मार्थ (मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेश) ने यह निर्देश जारी किए कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में तीन-तीन फिटनेस सेंटर खोले जाएंगे। वर्तमान में अधिकांश जिलों में केवल एक ही फिटनेस सेंटर हैं।
वहां वाहन स्वामियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एकमात्र फिटनेस सेंटर होने से वाहन स्वामियों से अनावश्यक शुल्क की मांग की जा रही है, जोकि भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
प्राइवेट फिटनेस सेंटर के क्रियाशील होने के साथ सरकारी सेंटरों को बंद न किया जाए। सभी सेंटरों की नियमित निगरानी की जाए व एक हेल्पलाइन नंबर या पोर्टल प्रारंभ किया जाए, जहां वाहन स्वामी अपनी शिकायत दर्ज करा सकें। प्रत्येक जिले में एक स्थाई निरीक्षण समिति गठित की जाए। इसमें जिला प्रशासन, परिवहन विभाग तथा स्थानीय ट्रांसपोर्ट से संबंधित दो व्यक्तियों को शामिल किया जाए।
इस मौके पर मुनेंद्र पाल सिंह, अशोक कनौजिया, दिनेश मिश्रा, श्याम राजपूत, पवन गुप्ता, सतीश वर्मा, निकेत राठी, अजय वर्मा, बलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
-- --
हेल्पलाइन नंबर व शिकायतों के लिए पोर्टल खोलने की मांग
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से वाहन फिटनेस सेंटरों से जुड़ीं समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन में सड़क व परिवहन मंत्रालय की ओर से प्रत्येक जिले में तीन-तीन फिटनेस सेंटर खोलने की पहल पारदर्शिता, प्रतिस्पर्धा और सेवा सुधार की दिशा में सराहनीय है। हालांकि, वर्तमान में अधिकांश जिलों में केवल एक ही फिटनेस सेंटर संचालित होने से वाहन स्वामियों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एकमात्र केंद्र होने के कारण मनमाना शुल्क वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है।
व्यापार मंडल ने मांग की कि निजी फिटनेस सेंटरों के संचालन के साथ सरकारी फिटनेस सेंटर बंद न किए जाएं, सभी केंद्रों की नियमित निगरानी हो, वाहन स्वामियों की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर या पोर्टल शुरू किया जाए तथा प्रत्येक जिले में स्थायी निरीक्षण समिति गठित की जाए, जिसमें जिला प्रशासन, परिवहन विभाग और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधि शामिल हों। इससे वाहन मालिकों को राहत मिलेगी और व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता, जिला महामंत्री उमेश शुक्ला, सुरेंद्र तोलानी, शिव तोलानी, राकेश बरनवाल, विकास वर्मा, रियाज हबीबी, नसीम खान, सुनील वर्मा, मनमोहन मेहता, विजय त्रिवेदी, आशीष अवस्थी, जसप्रीत सिंह, सीमा गुप्ता, योगी सचदेवा, चंद्रशेखर शुक्ला सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। संवाद