फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Traders increased exploitation of guerrilla action

छापेमार कार्रवाई से बढ़ा व्यापारियों का शोषण

Tue, 09 Feb 2016 10:16 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 09 Feb 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
Traders increased exploitation of guerrilla action
लखीमपुर उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) ने खाद्य विभाग, बिजली विभाग, आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई पर सवाल खड़ा करते हुए कहा है कि इससे व्यापारियों का शोषण बढ़ रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि आज भी अंग्रेजों की मानसिकता वाले कई ऐसे अधिकारी मौजूद हैं, जो व्यापारियों को अपमानित कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों का सामना व्यापार एकजुट होकर करें।
विज्ञापन

बैठक में खीरी रोड व्यापार संघ का गठन किया गया। जिसमें अजय गुप्ता और विष्णु अग्रवाल द्वारा अध्यक्ष पद के लिए अमित कुमार रेवाड़ी तथा महामंत्री के पद पर कैलाश यज्ञसैनी और राकेश बरनवाल द्वारा मनोज श्रीवास्तव के  नाम का प्रस्ताव किया गया। जिस पर व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक तोलानी, जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा, उद्योग मंच के अध्यक्ष अमरजीत सिंह अजमानी, नगर अध्यक्ष राकेश मोहन गुप्त, जिला उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा ने अपनी मुहर लगा दी। जिलाध्यक्ष राकेश मिश्रा ने कहा कि मौजूदा समय में चारों ओर भ्रष्टाचार फैला हुआ है। जिसका शिकार व्यापारी वर्ग ही हो रहा है। उन्होंने व्यापारियों से एकजुटता पर जोर दिया। उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि आने वाले समय और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण साबित होगा। नित नए टैक्स से व्यापारी अधिकारियों के शोषण का शिकार हो रहा है। उन्होंने जीएसटी के नियमों में सरलीकरण करने की मांग की। नगर महामंत्री उमेश शुक्ला ने कहा कि 44 वर्षों से व्यापार मंडल व्यापारियों की सेवा कर रहा है। उन्होंने नए पदाधिकारियों से 15 दिनों के अंदर कार्यकारिणी का गठन कर सूची उपलब्ध करने को कहा। इस दौरान योगेश शुक्ला, अखिलेश सिंह, जोगेंद्र सचदेवा, शिव बिहारी दीक्षित, विवेक वर्मा, आनंद वर्मा, अभिनव मिश्रा, विमल मिश्रा, सिराज, विकास गुप्ता समेत तमाम व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed